Punjab Govt
HomeHimachalबंगाणा के माता बगलामुखी से झावराणी में 06,51 लाख से निर्मित सड़क...

बंगाणा के माता बगलामुखी से झावराणी में 06,51 लाख से निर्मित सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुटलैहड़ विस क्षेत्र में लिंक सड़क सुविधा देने के लिए हो रहे 6 करोड़ खर्च,युद्ध स्तर पर कार्य शुरू:विवेक शर्मा 

ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुच्छाली के माता बगलामुखी मंदिर से झवराणी तक 06,51 लाख से निर्मित सड़क का उद्घाटन शनिवार को विधायक विवेक शर्मा ने किया।  विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह सड़क विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो इस क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुगमता और समृद्धि लेकर आएगा। यह परियोजना हमारे क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों की भलाई के लिए हमारे सरकार के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विकास पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति से जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।विधायक शर्मा ने कहा हमने कुटलैहड़ क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं को मंजूरी ओर सरकार से स्वीकृति ली है। क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण और पुरानी सड़कों का सुधार तेज़ी से किया जा रहा है। इससे न केवल क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार से विशेष बजट आवंटित करवाया गया है। विधायक ने कहा कि झवराणी में इस सड़क का निर्माण ग्रामवासियों के लिए एक नई उम्मीद और अवसर लेकर आया है, जिससे यहाँ के लोग अब बेहतर परिवहन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस सड़क के बनने से झवराणी के निवासियों को न केवल कनेक्टिविटी में सुधार मिलेगा, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगा।

इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका,सचिव देसराज मोदगिल, तहसीलदार अमित शर्मा थाना प्रभारी रोहित चौधरी,स्थानीय प्रधान विजय शर्मा, बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य,ज्ञान चंद,अमित कुमार, जे ई सचिन शर्मा, सुरेश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -