Punjab Govt
HomeBreaking NewsPunjab News: 2 माह पहले शादी हुई नवविवाहिता की मौत, ससुराल पर...

Punjab News: 2 माह पहले शादी हुई नवविवाहिता की मौत, ससुराल पर लगे गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरनालाः कस्बा भदौड़ की एक विवाहिता को सुसराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया। 2 महीने पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। मायके वालों के बयान के आधार पर बठिंडा पुलिस ने सुसराल वालों के मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। देर शाम मृतक विवाहिता का गमगीन माहौल में भदौड़ में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस को दिए अपने बयान पर विवाहिता अर्शप्रीत कौर के पिता अजमेर सिंह ने बताया के उसका एक बेटा और चार लड़कियां हैं।

छोटी बेटी अर्शप्रीत कौर की शादी इसी साल 11 अक्तूबर को बलविंदर सिंह निवासी बाबा फरीद नगर बठिंडा से हुई थी। मैरिज के कुछ दिनों बाद ही सुसराल परिवार लड़की को तंग परेशान करना शुरू कर दिया। आज उन्हें सुसराल वालों ने सूचित किया कि लड़की बठिंडा के एक हॉस्पिटल में दाखिल है, हालत गंभीर है। भदौड़ से परिवार जब बठिंडा पहुंचा तो पता चला के लड़की की मौत हो चुकी है।

परिवार का आरोप है कि सुसराल परिवार ने दहेज के लिए मौत के घाट उतार दिया। बठिंडा कैंट पुलिस थाने में अजमेर सिंह के बयान पर पुलिस ने लड़की के पति बलविंदर सिंह, ससुर दर्शन सिंह, लड़की की सास बनत कौर और ननद के खिलाफ 80, 3(5) तहत केस दर्ज किया है। परिवार का आरोप है के लड़की की गला घोटकर हत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद भदौड में लड़की का अंतिम संस्कार किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -