सोलो डांस प्रतियोगिता में जतिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
बद्दीसचिन बैंसल: अमरावती के स्वैगर डांस स्टूडियो ने सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल पिंजौर में आयोजित फ्रेयाक बेनेवोलेंट फाउंडेशन के रैज़ल डैज़ल इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। स्वैगर डांस स्टूडियो अमरावती कालोनी के संचालक राहुल कुमार ने बताया कि उनकी एकेडमी ने ग्रुप डांस प्रतियोगिता में पहला स्थान स्वैगी क्वीन्स, दूसरा स्थान स्वैगर ग्रुप में प्राप्त किया। इसके अलावा सोलो डांस प्रतियोगिता में जतिन ने तीसरा स्थान प्राप्त कर बीबीएन का नाम रोशन किया है।
स्टुडियो के प्रतिभाशाली डांसरों ने कई पुरस्कार जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस इवेंट में मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अलावा गायक और म्यूजिक डायरेक्टर एसी भारद्वाज और भारत की प्रसिद्ध बाप-बेटी की जोड़ी मुकेश और सर्गम बादल ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह आयोजन प्रतियोगिताओं, सेलिब्रिटी मेहमानों और उत्साह से भरे माहौल से सराबोर था। इस जीत ने स्वैगर डांस स्टूडियो अमरावती को एक और मील का पत्थर दिया है, जो क्षेत्र के डांसरों को प्रेरित करता है।