Loading...
Punjab Govt
HomeBreaking NewsPunjab बंद की कॉल को लेकर व्यापार मंडल ने किया समर्थन का...

Punjab बंद की कॉल को लेकर व्यापार मंडल ने किया समर्थन का ऐलान, खुली रहेंगी दुकानें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरनाला: किसानों के 30 दिसंबर को पंजाब बंद के ऐलान को लेकर व्यापार मंडल सहित अन्य जत्थेबंदियों ने समर्थन देने का ऐलान किया है। इसी के चलते आज सुबह से नेशनल हाईवे बंद कर दिए गए है। किसानों द्वारा नेशनल हाईवे पर बैरिंकेडिंग लगा दी गई है। वहीं बस स्टैंड की बात करें तो बस चालकों ने भी 2 बजे तक चक्का जाम करने का ऐलान किया है। ऐसे में पंजाब बंद के तहत सड़कों, रेलवे, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

इस बंद का मकसद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करना है, जो इस समय आमरण अनशन पर हैं। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब बंद की अपील की है। वहीं पंजाब व्यापार मंडल ने किसानों के आंदोलन का समर्थन देने के ऐलान के साथ-साथ यह भी स्पष्ट किया है कि बाजार बंद नहीं होंगे। मंडल का कहना है कि बार-बार बंद की घोषणा से राज्य की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ता है। पंजाब व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष और व्यापार मंडल बरनाला के अध्यक्ष अनिल बांसल नाना ने कहा कि किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए भी बाजार बंद करना व्यावहारिक नहीं है।

बार-बार बंद की घोषणा से राज्य की आर्थिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं। उन्होंने कहा, “पंजाब पहले ही आतंकवाद, महामारी और आर्थिक संकट का सामना कर चुका है। अब जब कारोबार पटरी पर लौट रहा है तो बार-बार बंद की घोषणा अस्वीकार्य है। किसानों की ओर से आज पेट्रोल पंप, गैस स्टेशन, दुकानें, दफ्तर आदि बंद रखने के साथ ही यातायात भी बंद रखने का ऐलान किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page