Loading...
Punjab Govt
HomeSportsAustralia के खिलाफ टेस्ट मैच में फिर फ्लॉप रहे Rohit और...

Australia के खिलाफ टेस्ट मैच में फिर फ्लॉप रहे Rohit और Virat, टीम इंडिया की हालत खराब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की शुरूआत काफी खराब हुई। शुरूआत में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आउट करके ऑस्ट्रेलिया टीम ने पवेलियन में भेज दिया। जिसके चलते टीम पर हार का खतरा मंडराता दिखाई दे रहा है। दरअसल, भारतीय टीम की 2 अनुभवी योद्धा- रोहित और विराट 340 रनों बड़े लक्ष्य के आगे दोनों ही बल्लेबाज टीम का साथ छोड़कर चलते बने। दोनों में से किसी ने दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं किया। नतीजा अब ये है कि भारतीय टीम हाशिए पर है। 5वें दिन के दूसरे सत्र में भारत ने 3 विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए।

जिसके बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभाला और यशस्वी ने अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी ने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ अब तक 53 रन की साझेदारी कर ली है। आज कम से कम 52 ओवर का खेल और बाकी है और भारत ने तीन विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अब भी 254 रन की जरूरत है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो वह इस दौरे पर अपनी पिछली 4 पारियों में तो मिडिल ऑर्डर में खेले लेकिन जब रन नहीं बने तो मेलबर्न में अपनी फेवरेट पोजिशन यानी ओपनिंग पर लौट आए। हालांकि, ऐसा कर भी रन उनसे दूर ही रहा। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 5 गेंदों में 3 रन बनाने वाले रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 40 गेंदें जरूर खेली मगर 9 रन से ज्यादा नहीं बना सके। 340 रन के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित के तौर पर भारत को मेलबर्न में पहला झटका लगा।

बड़े टारगेट के आगे रोहित ने ही सस्ते में दम नहीं तोड़ा। विराट कोहली का भी हाल वैसा ही रहा। विराट क्रीज पर आए तो उम्मीद बनकर थे, मगर भारत की ये उम्मीद टूटी भी उतनी ही जल्दी। कहने को टीम के सीनियर, सबसे अनुभवी, लेकिन जब मैच का सबसे अहम पड़ाव आया, टीम को कोहली से विराट पारी की सबसे ज्यादा उम्मीद थी तो उनके बल्ले से निकले सिर्फ 5 रन। मेलबर्न टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली इसी मामूली स्कोर पर मिचेल स्टार्क का शिकार बने।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page