पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक के साथ बैठक कर सुनाया अपना पक्ष
बरोटीवालासचिन बैंसल: बरोटीवाला पंचायत के लोगों ने दून के विधायक राम कुमार के साथ एक बैठक की। जिसमे उन्होने अपनी पंचायत को नगर निगम से बाहर करने की मांग की है। विधायक ने लोगों को इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
बटेड़ के सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में बरोटीवाला पंचायत के प्रधान हंसराज कैंथ, उपप्रधान हितेंद्र सोनू, पूर्व उपप्रधान गुरबख्श खन्ना, बीडीसी सदस्य रामरतन चौधरी, पूर्व बीडीसी अनिल ने विधायक को बताया कि बरोटीवाला पंचायत एक कृषि प्रधाना पंचायत है यहां पर छोटे छोटे किसान अपनी खेती करके गुजारा करते है। पंचायत अधीन बरोटीवाला क्षेत्र फलफुल रहा है। वह इस पंचायत के शहरीकरण करना नहीं चाहते है। पंचायत के तहत गांव में सभी विकास के कार्य हो रहे है। वह नहीं चाहते है कि पंचायत को नगर निगम में डाल कर यहां के लोगों को बिना वजह करो के बोझ से लादा जाए। नगर निगम बनने पर लोगों को कई प्रकार की बंदिशें लग जाएंगी। सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पंचायत को नगर निगम से बाहर रखने की मांग की है।
विधायक राम कुमार चौधरी ने लोगों का आश्वासन दिया कि नगर निगम ने रखने व निकालने का फैसला नए साल में जनगनणा व जनता के संवाद के बाद लिया जाएगा। बैठक में हुसन चंद, अनुराग मुन्नू, गोपाल, राजेंद्र कैंथ, मोनू शर्मा, रवि बरोटीवाला ने भाग लिया।