पंडोगा में कंग ढाबे के पास जुलाई महीने में चोरी हुई थी बाइक
ऊना/ सुशील पंडित: जुलाई महीने में पंडोगा के कंग ढाबा के पास से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया था। शिकायतकर्ता तरसेम ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस थाना हरोली 18 जुलाई 24 को दर्ज कराई थी।जिस पर कारवाई करते हुए हरोली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा सर्विलांस और मुखबिरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान की। वहीं कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने इन दोनों को चोरी के किसी केस में पकड़ लिया था और पंजाब के थाने में बंद थे।
जिस पर अब हरोली पुलिस ने चोरों को प्रोडक्शन वारंट पर ऊना लाकर पिछले कल गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों की पहचान हरदीप सिंह(23) पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव विशोई खुर्द पुलिस थाना चब्बेवाल तह0 गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाब व गुरकीरत सिंह(22) पुत्र गुर चरणजीत सिंह निवासी गांव लहरी खुर्द डाकघर बसी कलां तह गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।
वहीं पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है जिस में और भी खुलासे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।