Punjab Govt
HomeHimachalभारत सरकार के दसवें प्रधान मंत्री बने थे भारत रत्न अटल बिहारी...

भारत सरकार के दसवें प्रधान मंत्री बने थे भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई: दविंद्र भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बंगाणा भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधान मंत्री और भाजपा के संस्थापक रहे श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की सौ वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी भारत के दसवें प्रधानमन्त्री थे। उन्होंने प्रधान मंत्री का पद तीन बार संभाला और वह पहले 13 दिन के लिए 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक। फिर लगातार 2 साशन; 8 महीने के लिए 19 मार्च 1998 से 13 अक्टूबर 1999 और फिर वापिस 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमन्त्री रहे।  भुट्टो ने कहा कि वे हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे।

वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लम्बे समय तक राष्‍ट्र धर्म, पाञ्चजन्य (पत्र) और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। भुट्टो ने कहा कि बाजपेई चार दशकों से भारतीय संसद के सदस्य थे, लोकसभा, निचले सदन, दस बार, और दो बार राज्य सभा, ऊपरी सदन में चुने गए थे। उन्होंने लखनऊ के लिए संसद सदस्य के रूप में कार्य किया।

भुट्टो ने कहा कि 2009 तक उत्तर प्रदेश जब स्वास्थ्य सम्बन्धी चिन्ताओं के कारण सक्रिय राजनीति से सेवानिवृत्त हुए। अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर प्रारम्भ करने वाले वाजपेयी राष्ट्रीय जन तान्त्रिक गठबन्धन (राजग) सरकार के पहले प्रधानमन्त्री थे, जिन्होंने गैर काँग्रेसी प्रधानमन्त्री पद के 5 वर्ष बिना किसी समस्या के पूरे किए। आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेने के कारण इन्हे भीष्म पितामह भी कहा जाता है। उन्होंने 24 दलों के गठबन्धन से सरकार बनाई थी जिसमें 81 मन्त्री थे।

भुट्टो ने कहा कि 2005 से वे राजनीति से संन्यास ले चुके थे और नई दिल्ली में 6-ए कृष्णामेनन मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहते थे।  16 अगस्त 2018 को लम्बी बीमारी के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली में वाजपेयी का निधन हो गया। वह जीवन भर भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे‍। इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा ,राजेंद्र मलांगड़, सुभाष शास्त्री ,अभय सिंह राणा, सूरम सिंह,अजय कुमार, आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -