Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: Punjab बंद की कॉल और पार्षदों के जोड़तोड़ को लेकर...

Jalandhar News: Punjab बंद की कॉल और पार्षदों के जोड़तोड़ को लेकर कांग्रेस MP Channi का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: खांबड़ा में स्थित चर्च में आज क्रिसमस के मौके पर कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खांबड़ा चर्च में पास्टर सहित लोगों को बधाई दी। वहीं नगर निगम चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद पार्षदों की जोड़-तोड़ को लेकर चन्नी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता में रहने वाली सरकार को बहुमत हासिल नहीं हुआ।


चन्नी ने कहा कि जो कहते थे कि हमारी असूलों वाली पार्टी है, हम इंकलाबी है और हम भगत सिंह के सपुत्र है, आज उस पार्टी द्वारा सारे असूल को दरकिनार करके खरीदोफरोख्त का काम किया जा रहा है। दूसरी पार्टियों से पार्षदों को तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा है। चन्नी ने कहा कि इस पार्टी को जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ा कहीं भी बहुमत हासिल नहीं हुआ। ऐसे में अब इन्हें समझ लेना चाहिए कि लोग इस पार्टी को पसंद नहीं करते।

वहीं खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर 30 दिनों से जगजीत डल्लेवाल की गंभीर हालत को लेकर चन्नी ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले उनसे मुलाकात की थी उनकी सेहत काफी गिरावट हो रही है। सरकार को होश करते हुए उनकी मांगों को मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगे जायज है और हमारी कमेटी ने मांगों को मानने की सिफारिश की है। डल्लेवाल की सेहत को आधार बनाकर सरकार को उनकी मांगों को मानकर आमरण अनशन को खत्म करना चाहिए। वहीं पंजाब बंद की कॉल को लेकर कांग्रेस ने समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह हर तरह से किसानों के साथ खड़े है और पंजाब बंद के दिन भी उनके साथ रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -