Loading...
Punjab Govt
HomeBreaking Newsबारातियों से भरी Scorpio खाई में गिरी, एक की मौत, करीब 6...

बारातियों से भरी Scorpio खाई में गिरी, एक की मौत, करीब 6 लोग घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिरमौरः यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। सिरमौर के शिलाई में शादी की खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गई जब बारातियों से भरी स्काॅर्पियो गाड़ी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5-6 के करीब अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, शिलाई गांव से एक बारात मस्तभोज के चयोग गांव गई हुई थी, जोकि शुक्रवार शाम को वापस लौट रही थी। बारात में शामिल एक स्काॅर्पियो गाड़ी शिल्ला गांव के समीप शिम्बलधार में अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़कती हुई 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। इसके बाद घायलों को शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से 2 लोगों को गंभीर अवस्था के चलते मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन रैफर कर दिया गया, जबकि बाकी घायलों को उपचार बाद छुट्टी दे दी गई।

नाहन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मोहन नेगी (29) निवासी शिलाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति मोहन लाल को गम्भीर अवस्था के चलते पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया है। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल छा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page