Loading...
Punjab Govt
HomeBreaking Newsसर्दियों की छुट्टियों का हुआ ऐलान

सर्दियों की छुट्टियों का हुआ ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। जारी सूची के अनुसार पीजीआई में 7 दिसंबर यानी आज से 6 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां चलेंगी। इस दौरान डॉक्टर 2 शिफ्ट में काम करेंगे। आधे डॉक्टर 21 दिसंबर तक और बाकी डॉक्टर 6 जनवरी तक छुट्टी पर रहेंगे। पीजीआई प्रशासन ने सभी विभागों के एचओडी को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभागों में स्टाफ का प्रबंध सुनिश्चित करें। आधी संख्या में डॉक्टरों के रहते कोई मरीज परेशान न हो।

छुट्टियों का रोस्टर दो चरणों में बनाया गया है। पहला चरण 7 से 21 दिसंबर तक और दूसरा 23 दिसंबर से 6 जनवरी तक चलेगा। हर विभाग में 50% डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। इस दौरान जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स ओपीडी का काम संभालेंगे। पीजीआई साल में दो बार छुट्टियां देता है। गर्मी में एक महीने और सर्दी में 15 दिन पीजीआई चंडीगढ़ में अवकास रहता है।

चंडीगढ़ पीजीआई प्रशासन ने साफ किया है कि छुट्टियों के दौरान इमरजेंसी सेवाओं और ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं होगा। मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। हालांकि, हर बार छुट्टियों के दौरान मरीजों को ओपीडी और सर्जरी जैसी सेवाओं में देरी का सामना करना पड़ता है। सर्दियों की छुट्टियों के कारण ओपीडी और सर्जरी में भीड़ बढ़ने की संभावना है। सर्जरी के लिए वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है, जिससे मरीजों को तारीख पर तारीख मिलती है। स्पेशल क्लिनिक में भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पीजीआई में रोजाना करीब 10 हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें 60% मरीज हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू जैसे बाहरी राज्यों से आते हैं, जबकि 40% मरीज ट्राईसिटी के होते हैं। रजिस्ट्रेशन और इलाज के लिए मरीजों को लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है। छुट्टियों के दौरान इन दिक्कतों के और बढ़ने की संभावना है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page