Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalडॉ राजेश जंगा की माता का अकस्मात निधन, सीएम सहित अन्य ने...

डॉ राजेश जंगा की माता का अकस्मात निधन, सीएम सहित अन्य ने जताया शोक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ राजेश कुमार जंगा की माता जी का वीरवार देर शाम अकस्मात निधन हो गया है। डॉ राजेश जंगा की माता काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। शुक्रवार को सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव करोर तहसील नादौन में सनातन धर्म की रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। डॉ राजेश कुमार जंगा उपमंडल बंगाणा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी होने के साथ साथ गौ अभ्यारण थानाखास के प्रभारी भी है व प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सिंह सुक्खू के गृह विधान सभा क्षेत्र से ताल्लुख रखते हैं।

डॉ राजेश कुमार जंगा की अकस्मात मृत्यु पर प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने डॉ राजेश कुमार जंगा को फोन करके अपनी संवेदना प्रकट की और परिवार को ढांढस बंधाया। डॉ राजेश कुमार जंगा बड़े स्तर के गौभक्त भी हैं और गौमाता की सेवा में समर्पित रहते हैं।

उपमंडल बंगाणा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ राजेश कुमार जंगा की माता जी के अकस्मात निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री देहरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कमलेश ठाकुर, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा,पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो,पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला ऊना के डिप्टी डारेक्टर डॉ विनय शर्मा, सहायक निदेशक भेड़ प्रजनन ज्यूरी डॉ सतिंदर ठाकुर, लाठियानी अस्पताल के प्रभारी डॉ अभिनव राणा, डॉ अभिनव सोनी, आपातकालीन प्रभारी डॉ दीपिका ठाकुर, फार्मासिस्ट बलबीर सिंह,तिलक राणा, नरेश कुमार, केशवानंद शर्मा, नंदलाल, भीम सिंह, राज कुमार, सुरेश कुमार वीरेंद्र ठाकुर, मुकेश रत्न, अजय शर्मा,अर्जुन सिंह, अंकुश शर्मा,सुभाष ठाकुर आदि जिला पशुपालन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page