Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: मेन चौक पर लगा भारी जाम, PRTC Bus बस चालक...

Jalandhar News: मेन चौक पर लगा भारी जाम, PRTC Bus बस चालक ने महिला को कुचला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास चौक पर सरकारी पीआरटीसी बस चालक ने महिला के ऊपर बस चढ़ा दी। घटना में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक बस छोड़कर कंडक्टर सहित फरार हो गया। वहीं घटना के बाद लोगों ने रास्ता बंद करके जमकर नारेबाजी की। इस दौरान श्री रविदास चौक पर भारी जाम लग गया।

अभी ने बताया कि उसने माता ने श्री गुरु रविदास चौक से सरकारी पीआरटीसी बस में सवार होकर बठिंडा जाना था, इस दौरान बस चालक ने माता के ऊपर बस चढ़ा दी। घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक और कंडक्टर फरार हो गए। वहीं घटना में घायल माता को ओर्थोनोवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे घटना हुई लेकिन 2 घंटे के बाद तक पुलिस नहीं पहुंची। वहीं काफी देर पर मौके पर पहुंचे पीसीआर के कर्मी ने आई ओ घटना स्थल की सूचना दे दी है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बताया कि जांच अधिकारी महिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित माता के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -