Punjab Govt
HomeSportsIndia-Australia Match में पहली ही गेंद पर भारत को लगा झटका

India-Australia Match में पहली ही गेंद पर भारत को लगा झटका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दूसरी बार गोल्डन डक पर आउट हुआ युवा ओपनर

नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरी। एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जा रहा डे-नाइट टेस्ट मैच पिंक बॉल से हो रहा है। एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट की पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया। मिचेल स्टार्क की स्विंग लेकर अंदर आती गेंद को वो समझते, उससे पहले ही उनके पवेलियन लौटने का इंतजाम हो गया।

यशस्वी जायसवाल को मिचेल स्टार्क ने LBW किया। इसी के साथ ए़डिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में भारत को पहला झटका लगा। पहली गेंद पर आउट होने के चलते यशस्वी जायसवाल एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में खाता नहीं खोल सके। इससे पहले पर्थ टेस्ट की पहली पारी में भी बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।

दोनों मैचों की पहली पारी में उनके जीरो पर आउट होने की वजह एक ही रहे- मिचेल स्टार्क। मिचेल स्टार्क वही गेंदबाज हैं, जिन्हें यशस्वी जायसवाल ने पर्थ टेस्ट की अपनी दूसरी पारी के दौरान, जिसमें उन्होंने शतक जड़ा था, धीमा बताया था। जायसवाल ने स्लेज करते हुए कहा कि गेंद धीमी आ रही है। स्टार्क ने बाद में दिए इंटरव्यू में ये कहा कि उन्होंने जायसवाल की उस बात को सुना नहीं था। लेकिन अब उन्होंने अपनी गेंद से अच्छा जवाब दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -