पंचकूला : पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान बिंदर(22) के निवासी बरवाला के तौर पर हुई है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जानकारी। उन्होंने बताया कि पहले 3 लोगों ने बैठकर शराब पी। जिसके बाद आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भागने की फिराक में था। तभी क्राइम ब्रांच की टीम ने रामगढ़ बस स्टैंड से आरोपी को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की बहन के साथ आरोपी सेवाराम लिंक में था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले मृतक बिंदर और आरोपियों ने पहले शराब पी। इस दौरान किसी बात को लेकर बहस हो गई।
जिसके बाद आरोपियों ने चाकू से वार कर बिंदर को मौत के घाट उतार दिया। एसीपी क्राइम अरविंद काम्बोज ने बताया कि आरोपी का नाम सेवाराम उर्फ रॉकी है। हत्या करने के बाद वह रामगढ़ बस स्टैंड से भागने की फिराक में रामगढ़ बस स्टैंड आया था जिसको मौके से गिरफ्तार किया है और दूसरा आरोपी नाबालिक है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पंचकूला कोर्ट में पेश किया है और आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।