होशियारपुरः जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। लागातार बढ़ रही चोरियों की घटनाओं से लोग और कारोबारी काफी परेशान है। ताजा मामला बजवाड़ा क्षेत्र से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने राम ब्रास बैंड एंड पाइप बैंड की दुकान को निशाना बनाया गया। पीड़ित के अनुसार चोरों ने ब्रास बैंड उपकरणों को निशाना बनाया। जहां चोर ढाई लाख रुपये से अधिक कीमत के बैंड साज चुराकर ले गए।
चोरों द्वारा की गई इस घटना से पीड़ित को भारी आर्थिक क्षति हुई है। इस संबंध में अश्वनी कुमार उर्फ बिल्ला पुत्र रामजी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों ने उसके बैंड के साज चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि चोर करीब दो दर्जन बैंड-बाजे चुरा ले गये, जिनकी कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है।
पीड़ित ने कहा कि देर रात वह जागो के प्रोग्राम में गए हुए थे। ऐसे में आज सुबह 7.30 बजे जब वह दुकान खोलने के लिए आए तो देखा कि चोरों द्वारा दुकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान चोर 16 से 17 बैंड के साज चुराकर ले गए। पीड़ित द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई गई है।


