Punjab Govt
HomeNationalThailand की युवती को होटल में मारी गोली, जांच में हुआ खुलासा

Thailand की युवती को होटल में मारी गोली, जांच में हुआ खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उदयपुरः राजस्थान के उदयपुर में एक होटल में पैसों को लेकर हुए झगड़े के बाद एक युवक ने विदेशी लड़की को गोली मार दी थी। इसके बाद उसे अस्पताल में लाया गया। जहां युवती का इलाज हुआ। इस मामले में पता चला है कि यह घटना शहर में चल रही एस्कॉर्ट सर्विस से जुड़ी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, चार दोस्तों ने टूरिस्ट वीजा पर भारत आई लड़की को होटल के कमरे में किसी अन्य व्यक्ति के जरिए बुलाया था, मगर पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और युवक ने गोली चला दी। गोली युवती के बाएं हाथ के नीचे पसलियों में लगी है।

आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ लहूलुहान हालत में युवती को प्राइवेट अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर छोड़कर फरार हो गया। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें नजर आया कि स्ट्रेचर पर युवती को छोड़कर युवक भाग गए।

दरअसल, यह घटना शनिवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। यहां पैसिफिक हॉस्पिटल की इमरजेंसी के बाहर तड़के 4:15 बजे गेट के सामने आकर एक कार रुकती है। इसके बाद कार में से उतरकर एक युवक भागता हुआ इमरजेंसी का गेट खोलता है और अंदर से एक अटेंडेंट को स्ट्रैचर के साथ लेकर बाहर आता है।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल युवती के बयान दर्ज करवाने पर सामने आया कि वो थाईलैंड की रहने वाली है। वह अपनी फ्रेंड के साथ टूरिस्ट वीजा पर उदयपुर आई थी। यहां 4 युवकों के साथ होटल में दोनों फ्रेंड्स रुकी थीं। एक युवक ने युवती को 7 किलोमीटर दूर एक होटल में बुलाया था। उसके लिए कैब भी बुक की थी।

पुलिस ने कैब ड्राइवर की पहचान करके उससे पूछताछ की तो सामने आया कि होटल के कमरे में युवती के साथ अन्य लड़के भी थे और कैब को युवती ने नहीं, बल्कि किसी युवक ने बुक करवाया था। अब तक की पूछताछ में युवती के एस्कॉर्ट सर्विस में लिप्त होने की बात सामने आई है।

किसी बात को लेकर होटल के कमरे में हुए विवाद के बाद गोली चल गई। गोली चलने के मामले में राहुल गुर्जर के अलावा ध्रुव सुवालका, अक्षय और एक अन्य का नाम सामने आया है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -