Unaराजकीय महाविद्यालय ऊना की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में छह ट्रैक के तहत होंगे...

राजकीय महाविद्यालय ऊना की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में छह ट्रैक के तहत होंगे 18 तकनीकी सत्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देश-विदेश के प्रख्यात शिक्षाविद् करेंगे शिरकत

ऊना (सुशील पंडित): राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली के प्रायोजन में 19 एवं 20 नवंबर, 2026 को आयोजित होने वाली दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। हाइब्रिड मोड में आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी में भारत सहित विभिन्न देशों के शिक्षाविद्, शोधार्थी, प्राध्यापक एवं विशेषज्ञ भाग लेंगे।

संगोष्ठी के दौरान छह विषयगत ट्रैक के अंतर्गत कुल 18 तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में प्रतिभागी अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे तथा समकालीन आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी एवं विकास संबंधी मुद्दों पर अकादमिक चर्चा करेंगे। संगोष्ठी के प्रथम दिवस 19 नवंबर को प्रतिष्ठित मुख्य वक्ताओं में डॉ. जयन्ती दत्ता, निदेशक, मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी), पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़; डॉ. सुवायन डे, प्रोफेसर ऑफ बिजनेस एवं एमबीए कार्यक्रम के निदेशक, यूनिवर्सिटी ऑफ चार्ल्सटन, वेस्ट वर्जीनिया, अमेरिका तथा डॉ. शैदाह बिंती जुशोह, शियामेन विश्वविद्यालय, मलेशिया शामिल हैं।

द्वितीय दिवस 20 नवंबर को प्रो. राम कुमार फुयाल, नेपाल; प्रो. संजीव के. सोभे, मॉरीशस विश्वविद्यालय, मॉरीशस तथा डॉ. चुट्टिमा पिसार्न, थाईलैंड अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इन अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के व्याख्यान से प्रतिभागियों को वैश्विक स्तर पर हो रहे शोध, नवाचार, प्रौद्योगिकी एवं सामाजिक-आर्थिक विकास की नई प्रवृत्तियों को समझने का अवसर मिलेगा।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। उप-प्राचार्य प्रो. पुनीत प्रेम कंवर ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पंजीकरण, तकनीकी सत्रों के संचालन, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शोधपत्र प्रस्तुतियों, अतिथि वक्ताओं के समन्वय तथा प्रतिभागियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने समिति के सदस्यों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

संगोष्ठी के संयोजक डॉ. शाम सिंह बैन्स ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न देशों के शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं को एक साझा अकादमिक मंच प्रदान करना तथा उभरती प्रौद्योगिकियों, नवाचार और समावेशी सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन से संबंधित शोध एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करना है। छह ट्रैक और 18 तकनीकी सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने शोध निष्कर्ष प्रस्तुत करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ अकादमिक संवाद स्थापित करने का अवसर मिलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

3 कारों में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

नोएडा: सेक्टर-39 में मेट्रो पिलर-186 के पास बुधवार सुबह...

वाहन का चालान कर वसूला जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस...

आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, HC के आदेश को दी चुनौती

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान...

3 कारों में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

नोएडा: सेक्टर-39 में मेट्रो पिलर-186 के पास बुधवार सुबह तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में...

दर्दनाक हादसा: घर में LPG सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, मां और दो बेटों की जिंदा जलकर मौत

इंफालः मणिपुर में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बिष्णुपुर जिले में एलपीजी सिलेंडर फटने से से तीन...

वाहन का चालान कर वसूला जुर्माना

ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में 17 नवंबर...

आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, HC के आदेश को दी चुनौती

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन...