Punjab Govt
HomePunjabFirozpurPunjab News: Canada में सड़क हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की...

Punjab News: Canada में सड़क हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः जिले के अरनीवाला ब्लॉक के गांव मुलियावाली के व्यक्ति की कनाडा के सरी में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय हरदीप सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मूलियावाली के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह पिछले साल कनाडा गया था, जहां वह अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन पैदल घर जा रहे हरदीप की बस की चपेट में आने से मौत हो गई।

जैसे ही इस घटना की जानकारी उनके माता-पिता को मिली तो इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई। मृतक गुरप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि उन्होंने पिछले साल ही अपनी जमापूंजी खर्च करके गुरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी को बेहतर भविष्य के लिए विदेश भेजा था। वहीं गुरप्रीत सिंह की मौत के बाद अब उसके चाचा गुरमीत सिंह ने पंजाब सरकार और भारत सरकार से उसके शव को गांव लाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि गुरप्रीत सिंह के शव को यहां लाने में करीब 25 लाख रुपये का खर्च बताया जा रहा हैं, जो परिवार भरने में असमर्थ है। परिवार ने एनआरआई भाईयों और दानी सज्जनों से उसके शव को भारत लाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए मदद करने की अपील की है।

मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -