HealthVitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण,...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है विटामिन-डी। विटामिन-डी हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर में कैल्शियम को सही तरीके से इस्तेमाल करने में मददगार साबित होता है। इसकी शरीर में जब भी कमी होती है तो कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। कुछ लोगों को हर समय थकान रहती है, इसके अलावा कुछ लोगों की हड्डियां और मांसपेशियां भी दर्द करने लगती है। इस विटामिन की कमी होने पर शरीर में पहले ही कुछ लक्षण दिखने लगते हैं।

शरीर में हर समय थकान रहना

यदि पूरी नींद लेने के बाद भी किसी को थकान महसूस हो रही है तो इसका कारण कई चीजें हो सकती है। इन्हीं एक चीजों में विटामिन-डी की कमी भी शामिल है। इसकी कमी होने के कारण कुछ लोगों की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। रोजाना के काम करने में दिक्कत आती है। सीढ़ियां चढ़ने, ज्यादा देर तक खड़े होने और थोड़ा सा काम करने पर भई शरीर थकने लगता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर अपना ब्लड चेकअप जरुर करवाएं।

मांसपेशियों में दर्द

विटामिन-डी शरीर से कैल्शियम को अब्जॉर्व करने में मदद करता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखने के लिए भी अहम माना जाता है। जब शरीर में विटामिन-डी की कमी हो तो हड्डियों में दर्द और मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। इसके अलावा कुछ लोगों के कमर, पैरों में शरीर के दूसरे हिस्सों में दर्द रहता है। यदि लंबे समय तक इसकी कमी बने रहे तो हड्डियां कमजोर होने का खतरा बढ़ता है ऐसे में लगातार यदि दर्द या फिर कमजोरी के चलते इसको सिर्फ थकान समझकर नजरअंदाज न करें।

इन लक्षणों को न करें इग्नोर

विटामिन-डी की कमी के कारण कुछ लोगों में मांसपेशियां कमजोर, हड्डियों में दर्द और चलने-फिरने में दिक्कत जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इसके अलावा यदि बच्चों में इसकी कमी है तो हड्डियों के विकास पर भी असर होता है। वही बड़े लोगों की हड्डियां इस विटामिन की कमी के कारण कमजोर हो सकती है। कुछ लोगों में इसके लक्षण साफ नहीं दिखते हैं। विटामिन डी की कमी होने पर डाइट का ध्यान रखें। ज्यादा से ज्यादा धूप लें और सप्लीमेंट्स की मदद से भी इस विटामिन की कमी पूरी हो सकती है। बिना किसी डॉक्टर की सलाह में ज्यादा मात्रा में विटामिन-डी का सेवन न करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने...

महाविद्यालय वंगाणा सेमिनार में भारतीय राजव्यवस्था पर हुई चर्चा

ऊना: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम भुजिया भंडार तक लागू था प्रतिबंध ऊना: ऊना शहर में यातायात...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के...

ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए 10.10 लाख रुपये

10.46 लाख रुपये की हुई थी धोखाधड़ी, साइबर सेल ने बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर राशि करवाई...