AdvertisementPunjab Government
Unaमहाविद्यालय बंगाणा में वाणिज्य विद्यार्थियों को करियर संभावनाओं की जानकारी दी

महाविद्यालय बंगाणा में वाणिज्य विद्यार्थियों को करियर संभावनाओं की जानकारी दी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के वाणिज्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों को लागत एवं प्रबंध लेखांकन (सीएमए) के क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं से परिचित करवाने के उद्देश्य से करियर परामर्श एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई), चंडीगढ़ शाखा की ओर से सीएमए अनिल शर्मा एवं उनके सहयोगियों ने विद्यार्थियों को लागत एवं प्रबंध लेखांकन के पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण, परीक्षा प्रणाली तथा रोजगार एवं करियर के विभिन्न अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

सीएमए अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि लागत एवं प्रबंध लेखाकार किसी भी संस्था में लागत नियंत्रण, बजट निर्माण, लागत विश्लेषण, वित्तीय नियोजन, प्रबंधन निर्णय लेने तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्नातक शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक योग्यता प्राप्त करने तथा अपने कौशल का विकास कर रोजगार एवं स्वरोजगार के व्यापक अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।

जागरूकता सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने सीएमए पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा, प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर तथा व्यावसायिक क्षेत्र में इसकी उपयोगिता से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। सीएमए अनिल शर्मा एवं उनके सहयोगियों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। संवादात्मक एवं जानकारीपूर्ण सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को लागत एवं प्रबंध लेखांकन के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के करियर परामर्श एवं जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को पारंपरिक शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल, रोजगारपरक शिक्षा एवं भविष्य के करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। वाणिज्य विभाग की ओर से भारतीय लागत लेखाकार संस्थान, चंडीगढ़ शाखा, सीएमए अनिल शर्मा एवं उनके सहयोगियों का कार्यक्रम में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लागत एवं प्रबंध लेखांकन (सीएमए) को एक व्यावसायिक करियर विकल्प के रूप में समझने, इसकी प्रवेश एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया से परिचित होने तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं करियर की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर

चंडीगढ़/पटियाला: एशियन गेम्स में एथलेटिक्स क शॉटपुट मुकाबले में...

किशनपुरा के 27वें सभ्यचारक मेले में कर्मजीत अनमोल ने बांधा समां

लोकगीतों और पंजाबी गीतों पर देर रात तक झूमता...

कलरूही के निजी होटल में 13.12 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला...

लाल चंद कटारूचक ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

चंडीगढ़: पंजाब के खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले...

नेचुरल ब्यटूी और ताजी हवाओं के बीच लद्दाख के इन ठिकानों पर बिताएं कुछ पल, मन को मिलेगी भरपूर शांति

लद्दाख को आमतौर पर रोमांचक यात्राओं, ऊंचे पहाड़ों और आध्यात्मिक अनुभवों के लिए जाना जाता है। लेकिन लद्दाख की...

एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर

चंडीगढ़/पटियाला: एशियन गेम्स में एथलेटिक्स क शॉटपुट मुकाबले में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे पंजाब पुलिस के डीएसपी...

किशनपुरा के 27वें सभ्यचारक मेले में कर्मजीत अनमोल ने बांधा समां

लोकगीतों और पंजाबी गीतों पर देर रात तक झूमता रहा पंडाल, आयोजक चन्ना किशनपुरिया ने जताया आभार बददी,सचिन बैंसल: दून...

कलरूही के निजी होटल में 13.12 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस ऊना की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस थाना अम्ब...