AdvertisementPunjab Government
Haryana Govt4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर जाएंगे CM Nayab Saini

4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर जाएंगे CM Nayab Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य हरियाणा और सिंगापुर के बीच निवेश, औद्योगिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी तथा कौशल विकास के नए अवसरों को तलाशना और उन्हें ठोस स्वरूप देना है।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, अत्याधुनिक विनिर्माण, एग्रो एवं खाद्य प्रसंस्करण, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), विमानन तथा शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। राज्य सरकार का लक्ष्य हरियाणा को वैश्विक निवेशकों के लिए और अधिक अनुकूल, प्रतिस्पर्धी तथा नवाचार-आधारित औद्योगिक गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में सिंगापुर की कंपनियों को हरियाणा में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने, अनुसंधान एवं विकास केंद्र बनाने, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सुविधाओं में निवेश करने, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र का विस्तार करने तथा उच्च तकनीक आधारित उद्योगों में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी सिंगापुर जाएगा। प्रतिनिधिमंडल निवेशकों और संस्थानों के साथ होने वाली बैठकों में हरियाणा सरकार की नीतियों, परियोजनाओं तथा निवेश सुविधाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

LPU Students Protest: DIG सिंगला ने किया खुलासा, 9 स्टूडेंट्स गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को...

Punjab News: मिठाई की दुकानों पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, भरे सैंपल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः खाद्य सुरक्षा विभाग ने तलवंडी में मिठाइयों की...

कैप्टन Smit ने कैसे बचाई 174 लोगों की जान, PM Modi को बताई दास्तां, देखें Live

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’...

CM Saini ने गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

चंडीगढ़: महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर "स्वच्छता ही...

LPU Students Protest: DIG सिंगला ने किया खुलासा, 9 स्टूडेंट्स गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को स्टूडेंट्स में एक मैसेज वायरल होने के बाद भारी रोष...

Punjab News: मिठाई की दुकानों पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, भरे सैंपल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः खाद्य सुरक्षा विभाग ने तलवंडी में मिठाइयों की दुकानों पर औचक जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों...

कैप्टन Smit ने कैसे बचाई 174 लोगों की जान, PM Modi को बताई दास्तां, देखें Live

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश कर रहे सह-पायलट...

Punjab News: नहीं रहा स्नचेरों में पुलिस का डर, पॉश इलाके में दिया वारदात को अंजाम, नौजवान घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि स्नेचरों को पुलिस...