AdvertisementPunjab Government
PathankotPunjab News: सैलून पर फायरिंग करके हमलावर फरार, खोल बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: सैलून पर फायरिंग करके हमलावर फरार, खोल बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः पंजाब का माहौल खराब करने के लिए कुछ शरारती अनंसरों द्वारा लगातार पंजाब में कई इलाकों में फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस की ओर से भी इन लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके बावजूद कुछ शरारती आंसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। वहीं ऐसा ही घटना अब मनवाल में देखने को मिली, जहां देर रात एक सैलून पर गोली चली। मिली जानकारी के अनुसार सैलून संचालक जब रात को दुकान बंद करके अपने घर चला गया तो उसके बाद कुछ लोगों की ओर से उसकी दुकान पर फायरिंग की गई। घटना का उस समय सैलून संचालक को पता चला जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा और उसने देखा कि उसके शटर को चीरते हुए अंदर अल्मुनियम के दरवाजे को आर पार होते हुए दीवार में गोली लगी।

जिसके बाद पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें तैनात करके मामले की जांच की जा रही है। सैलून संचालक राहुल ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब उन्होंने आकर शटर उठाया, तो शटर पर छेद था। गोली शटर, एल्युमिनियम शीट और काउंटर को चीरते हुए अंदर साइड में गिरी हुई मिली। उन्होंने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने साक्ष्य कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोठे मनवाल में सैलून पर गोलीबारी मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने गोली का खोल बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि गांव कोठे मनवाल स्थित एक सैलून की दुकान के शटर पर गोली चलाई गई है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मुआयना किया, जहां दुकान के भीतर से एक गोली बरामद हुई है। उन्होंने ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में एक ही राउंड फायर होना सामने आया है। यह गोली किस हथियार से चलाई गई है, इसकी पुष्टि जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आसपास से अन्य साक्ष्य और खोल तलाश रही है। मामले की गहनता से तफ्तीश जारी है और जांच के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

कैप्टन Smit ने कैसे बचाई 174 लोगों की जान, PM Modi को बताई दास्तां, देखें वीडियो

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’...

4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर जाएंगे CM Nayab Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 से...

CM Saini ने गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

चंडीगढ़: महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर "स्वच्छता ही...

Meharchand Polytechnic के विद्यार्थियों ने किया एल. राय एंड संस Cold Storage Plant का दौरा

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग...

कैप्टन Smit ने कैसे बचाई 174 लोगों की जान, PM Modi को बताई दास्तां, देखें वीडियो

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश कर रहे सह-पायलट...

4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर जाएंगे CM Nayab Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर...

Punjab News: नहीं रहा स्नचेरों में पुलिस का डर, पॉश इलाके में दिया वारदात को अंजाम, नौजवान घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि स्नेचरों को पुलिस...

CM Saini ने गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

चंडीगढ़: महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर "स्वच्छता ही सेवा 2026" के तहत नगर निगम गुरुग्राम द्वारा ‘जीवीपी मुक्त...