.
PatialaPunjab News: कांग्रेस प्रधान को लेकर Vijay Inder Singla का आया बड़ा...

Punjab News: कांग्रेस प्रधान को लेकर Vijay Inder Singla का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नशे पर Singla ने घेरी डबल इंजन BJP सरकार

पटियाला: पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच नेता पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला के घर पहुंचने लगे है। वहीं प्रधानगी को लेकर पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला का बड़ा बयान सामने आया है। सिंगला ने कहा कि फिलहाल उन्हें पार्टी की ओर से कोई नई जिम्मेदारी नहीं मिली है। दो दिन पहले वह सीडब्ल्यूडी की मीटिंग में भी शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे, लेकिन वहां पर प्रधानगी को लेकर कोई बात सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई पत्र नहीं मिला और न ही दिल्ली बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि हाईकमान की ओर से अगर उन्हें कोई जिम्मेदारी मिलती है तो वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। कांग्रेस पार्टी जब भी किसी को जिम्मेदारी देती है तो सभी नेता मिलकर पार्टी और पंजाब की मजबूती के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि गांवों में कामों को लेकर जिम्मेदारी मिली है और वह उसी के सिलसिले में संगरूर जाने लगे थे, लेकिन तबीयत ठीक ना होने के कारण अभी वह रूक गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के वर्कर है और पार्टी के वर्कर के तौर पर जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं राजा वडिंग के इस्तीफा देने पर सिंगला ने कहा कि फिलहाल पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही हैं, ऐसे में अगर कोई जिम्मेदारी मिलती है तो वह वर्कर के तौर पर सभी जिम्मेदारी निभाएंगे।

सिंगला ने कांग्रेस पार्टी के काटो-क्लेश को सिरे से खारिज किया और कहा कि पार्टी एकजुट है और पार्टी के नेता मिलकर फिर से पंजाब में सरकार बनाएंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पंजाब से नशा खत्म करने को लेकर दी गई डेडलाइन पर सिंगला ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2007 से 2017 तक राज्य में सरकार रहने के दौरान नशे की समस्या खत्म नहीं की जा सकी, ऐसे में अब इसे खत्म करने के दावे का आधार क्या है।

सीमा सुरक्षा और ड्रोन गतिविधियों को लेकर भी सिंगला ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का अधिकार क्षेत्र 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर किया गया, लेकिन इसके बावजूद सीमा पार से आने वाले ड्रोन की गतिविधियां कम नहीं हुईं। उन्होंने गृह मंत्री से सवाल किया कि अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के बाद भी ड्रोन गतिविधियों में कमी क्यों नहीं आई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: प्रदर्शन करना पड़ा भारी, पुलिस ने व्यापारी पर दर्ज किया केस, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में बार-बार और बिजली कटौती से परेशान...

पूर्व प्रिंसिपल के बेटे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

पिंजौरः रतपुर कॉलोनी से एक आत्महत्या का मामला सामने...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि महाराज की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित, देखें वीडियो

जालंधरः भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस को लेकर...

सिक्योरिटी गार्ड से बहस के बाद BMW ड्राइवर ने तोड़ा बैरियर, वीडियो वायरल

नोएडाः सिक्योरिटी गार्ड से बहस के बाद BMW ड्राइवर...

Jalandhar News: BJP रैली में रजनीश की मौत पर किया दुख सांझा, CBI जांच को लेकर LPU पर भड़के बाली, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर में हुई रैली के दौरान एक बड़ा और दुखद हादसा...

Punjab News: प्रदर्शन करना पड़ा भारी, पुलिस ने व्यापारी पर दर्ज किया केस, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में बार-बार और बिजली कटौती से परेशान होकर हाल ही में वर्धमान चौक पर विरोध प्रदर्शन करने...

पूर्व प्रिंसिपल के बेटे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

पिंजौरः रतपुर कॉलोनी से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिसमें पूर्व प्रिंसिपल के 35 वर्षीय बेटे ने...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि महाराज की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित, देखें वीडियो

जालंधरः भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस को लेकर सिटी वाल्मीकि सभा और प्रशासन की पहली बैठक आय़ोजित की...