.
MohaliPunjab News: पॉश इलाके के पास RMC पॉइंट पर लगी भीषण आग,...

Punjab News: पॉश इलाके के पास RMC पॉइंट पर लगी भीषण आग, बुझाने में लग चुकी 16 गाड़ियां , देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले में पॉश इलाके के साथ लगते आरएमसी पॉइंट पर आज सुबह भीषण आग लग गई। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों द्वारा आग पर काबू पाना शुरू कर दिया गया। आग भीषण होने के कारण दमकल विभाग के कर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब तक 16 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

हालांकि अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। बताया जा रहा है कि धुआं अधिक होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत आ रही है। दूसरी ओर, इस मामले पर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता मौके पर पहुंचे, जो अब एक-दूसरे को घेर रहे हैं। पूर्व मेयर जीती सिद्धू का कहना है कि इस समस्या का हल प्रशासन को तुरंत करना चाहिए। दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता कुलजीत सिंह बेदी का कहना है कि वह इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, क्योंकि अभी तक फील्ड में कुछ नहीं हुआ है।

कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि उन्होंने साढ़े तीन साल पहले इस मामले को लेकर धरना दिया था। वह चाहते हैं कि इस समस्या से लोगों को छुटकारा मिले। इस मामले में वह कानूनी नोटिस दे चुके हैं। जरूरत पड़ी तो वह हाईकोर्ट भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि समगौली में जहां प्लांट लगना है, वहां तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं बन पाई है। न ही टेंडर हुआ है।

उन्होंने आशंका जताई कि रिहायशी इलाके के नजदीक होने के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि गमाडा ने 8 हजार करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मोहाली में बेची है, लेकिन इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ है। वहीं पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई जीती सिद्धू ने विधायक कुलवंत सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें चुनाव लड़ना है तो सबसे पहले RMC पॉइंट को बंद करवाएं।

घटना के बाद किसी को भी मुंह दिखाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह काम किसी एक व्यक्ति के बस का नहीं है। यह इलाका बहुत बड़ा है। यहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। इस आग से हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। उन्होंने विधायक से कहा कि वह 50 गाड़ियां लेकर आएं और आरएमसी पॉइंट को बंद करवाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 हजार की रिश्वत मामले में SHO सुनीता बावा बर्खास्त

मोगाः भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने एक बार फिर...

पिकनिक मनाने आये 8 छात्र समुद्र में डूबे, पर्यटकों में मची अफरा-तफरी

रायगढ़ः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध दिवेआगर समुद्र...

Haryana News: बिजली बॉक्स की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची झुलसी, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर में बिटना रोड पर गुरुवार को एक...

Jalandhar News: बाबा सोढल मेला खत्म होने के बाद भी सड़क किनारे सामान बेचने वालों का कब्जा, देखें वीडियो

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई जालंधर: महानगर...

Punjab News: 50 हजार की रिश्वत मामले में SHO सुनीता बावा बर्खास्त

मोगाः भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। जहां, 50 हजार रुपये की कथित...

Punjab News: अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू, सांसद ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, देखें वीडियो

होशियारपुर: जिले की अनाज मंडी में आज धान की खरीद का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

पिकनिक मनाने आये 8 छात्र समुद्र में डूबे, पर्यटकों में मची अफरा-तफरी

रायगढ़ः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध दिवेआगर समुद्र तट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। पुणे के आलंदी से...

Haryana News: बिजली बॉक्स की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची झुलसी, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर में बिटना रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, सड़क किनारे लगे बिजली के...