.
NationalCJP के नेता Ashutosh Ranka हुए गिरफ्तार, असम के सीएम पर लगाए...

CJP के नेता Ashutosh Ranka हुए गिरफ्तार, असम के सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अभिजीत दीपके का आया बयान

नई दिल्ली: गुवाहटी में कॉकरोच जनता पार्टी के को-फाउंडर आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रांका इन दिनों असम में स्कूलों की स्थिति और SIR मतदाता सूची के खास गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर एक खास अभियान चला रहे हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इसके अलावा सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रांका का कहना है कि हिमंता बिसवा सरमा इस समय डरे हुए हैं। वो इस बात से डरे हुए हैं कि यदि सीजेपी की टीम असम के सरकारी स्कूलों की असली स्थिति सामने रखेगी तो पूरे देश को उनकी हालत के बारे में पता चल जाएगा। वहीं उन्होंने काजीरंगा को लेकर भी सरकार पर सवाल उठा दिए हैं। रांका ने यह आरोप लगाया है कि काजीरंगा में स्थानीय लोगों के अधिकारी छीने जा रहे हैं। इसके अलावा जमीन, जंगल और पानी को कॉर्पोरेट कंपनियों को दिया जा रहा है।

दीपके का आया बयान

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर अपनी राय रखी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि – ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका को डिटेन कर लिया है। सीजेपी की टीम को अनजान जगह पर लेकर जाया जा रहा है’।

असम सरकार पर बोले आशुतोष रांका

आशुतोष रांका ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर असम की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि – ‘हिमंता बिस्वा सरमा यहां के लोगों से डर चुके हैं। हम इनकी स्कूलों की हकीकत देश की जनता के सामने लाना चाहते हैं इसलिए हिमंता बिस्वा सरमा डर चुके हैं। हम लोग काजीरंगा की सच्चाई देश के लोगों के सामने लेकर आना चाहते हैं इसी वजह से हिमंता बिस्वा सरमा डर चुके हैं। हम लोग असम फ्लड, जो मैन-मेड फ्लड्स हैं उसकी सच्चाई देश की जनता के सामने लाना चाहते हैं इसलिए हिमंता बिस्वा सरमा डर गए हैं। सुबह से यहां पुलिस की गुंडागर्दी चल रही है। प्राइवेट प्रॉपर्टी पर मीट अप था। शांतिपूर्ण मीट अप था लेकिन सुबह से हमारे वॉलंटियर को डिटेन कर लिया गया है। हमको डराया धमकाया जा रहा है’।

सीजेपी कर रही थी असम के स्कूलों का दौरा

सीजेपी ने हाल के दिनों में सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर एक अभियान शुरु किया है। पार्टी की टीम स्कूलों का दौरा कर रही है वहां की सुविधाओं और भवनों की स्थिति की जानकारी भी जुटाने का दावा कर रही है। आशुतोष रांका 26 सितंबर को असम में पहुंचे थे। उन्होने गुवाहटी में यह कहा था कि उनकी टीम स्कूलों का दौरा करने वाली है। इस दौरान टीम SIR से प्रभावित परिवारों के साथ मुलाकात करेगी और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ अहम बातचीत करेगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU Rape विवाद: लूटपाट पर दुकानदार ने किया खुलासा, भारी फोर्स तैनात

छात्रो के प्रदर्शन से Highway बंद, राहगीर हो रहे...

Jalandhar News: गाड़ी में चल रहा था जुआ, मंडी का आढ़तियां साथियों सहित चढ़ा हत्थे

जालंधर (ens): करतारपुर में अमृतसर रोड पर होटल के...

Punjab News: ANTF और BSF का ज्वाइंट ऑपरेशनः 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः एएनटीएफ टीम और बीएसएफ ने ड्रग तस्करी के...

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक के आत्महत्या करने का मामला

सीसीटीवी में हुआ खुलासा, Cycle सवार के सामने हुई...

सरकार ने मांगी Raghav Chadha की मांगे, अब कंज्यूमर्स को प्रीपेड रिचार्ज में मिलेंगे ये फायदे

नई दिल्ली: भारत में प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राघव चड्ढा ने खुद इसको...

LPU Rape विवाद: लूटपाट पर दुकानदार ने किया खुलासा, भारी फोर्स तैनात

छात्रो के प्रदर्शन से Highway बंद, राहगीर हो रहे परेशान जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी...

Jalandhar News: गाड़ी में चल रहा था जुआ, मंडी का आढ़तियां साथियों सहित चढ़ा हत्थे

जालंधर (ens): करतारपुर में अमृतसर रोड पर होटल के पास गाड़ी में जुआ खेलते लोगों में विवाद होने का...

Punjab News: ANTF और BSF का ज्वाइंट ऑपरेशनः 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः एएनटीएफ टीम और बीएसएफ ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग एजेंसियों के जारी ऑपरेशन...