सीसीटीवी में हुआ खुलासा, Cycle सवार के सामने हुई घटना
मथुराः वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद दीपक को आनन-फानन में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। दीपक ने खुदकुशी क्यों कि इसकी वजह तो अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन इस मामले में झकझोरने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
जिस वक्त दीपक लोधी ने सुसाइड किया उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही हो रही थी। जिस वक्त यह घटना हुई, कुछ लोग साइकिल से गुजर रहे थे। एक साइकिल सवार के ठीक सामने यह वाकया घटित हुआ। इससे वह और उनके पीछे साइकिल से आ रहे एक और शख्स चौक जाते हैं। ये वीडियो इतना भयावह था कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मामला तूल पकड़े जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।