खेल: जापान के आईची नागोय में खेले जा रहे 2026 एशियन गेम्स में भारत अब 10वें नंबर पर आ चुका है। भारत के नाम पर अभी तक कुल 30 मेडल हो गए हैं। शनिवार को भारत ने पुरुष और महिला कबड्डी ने गोल्ड मेडल जीते हैं। दोनों ही खेल में भारत डिफेंडिंगि चैंपियन था। इसके बाद भारत की प्राची चौधरी ने 400 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके अलावा तजिदंरपाल सिंह तूर ने भी गोला फेंक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। 2026 एशियन गेम्स में भारत अभी तक सिर्फ 4 गोल्ड मेडल, 12 सिल्वर मेडल और 14 ब्रॉन्ज मेडल हो चुके हैं। मेडल टैली में भी भारत 10वें नंबर पर पहुंच गया है।
भारत के तजिंदरपाल के नाम हुआ सिल्वर मेडल
भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को एशियन गेम्स में पुरुषों के गोला फेंक में सिल्वर मेडल जीत लिया है। इसके अलावा महाद्वीपीय खेलों में उनका तीसरा मेडल सामने आया है। पिछले दो चरणों में गोल्ड मेडल जीतने वाले तूर ने 20.64 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया है। ईरान के मोहम्मदरेजा तैयबीसे ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा 20.81 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस तरह उन्होंने 2018 में तूर द्वारा बनाए गए हैं। 20.75 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सऊदी अरब के मोहम्मद टोलू ने 20.48 मीटर के प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
प्राची चौधरी के नाम हुआ ब्रॉन्ज मेडल
इसके अलावा भारत की प्राची चौधरी ने शनिवार को 2026 को एशियन गेम्स की महिला 400 मीटर दौड़ के फाइनल में 53.21 सैकेंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। बहरीन की सलवा नासेर ने 49.20 सैकेंड के इन खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ गोल्ड मेडल जीता है। ईरान की जहरा जारेई मनौजान ने 52.38 सैकेंड के समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। फाइनल में शामिल एक अन्य भारतीय धाविका किरण पहल 53.41 सैकेंड के समय के साथ पांचवे स्थान पर रहा है।