जालंधरः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा रेप केस के बाद सुसाइड मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा था कि एफआईआर दर्ज होने के बाद हाईवे खुलवा दिया जाएगा, लेकिन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी छात्रों द्वारा हाईवे जाम किया हुआ है।
वहीं एलपीयू के डीन के साथ पुलिस और छात्रों की मीटिंग भी चल रही है। मामले की जानकारी देते डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि छात्रों की कुछ मांगें है, जिनको लेकर बातचीत चल रही है। डीआईजी ने माना कि छात्रों की वार्डन में महिलाओं की मांगें जायज है, जिनको लेकर जल्द मामले को सुलझाने पर बातचीत की जा रही है।
छात्रों द्वारा दिए बयान में 504 नंबर कमरे का जिक्र किया है। ऐसे में कैमरे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे कंगाल जा रहे हैं। वहीं छात्रों को मनाकर हाईवे को खुलवाने का प्रयास भी किया जा रहा है।