.
JalandharJalandhar News: Sukhpal Khaira पर भड़की AAP प्रवक्ता Pooja Singh, कहा- गिर...

Jalandhar News: Sukhpal Khaira पर भड़की AAP प्रवक्ता Pooja Singh, कहा- गिर चुका मानसिक स्तर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले नशे को लेकर घेरी BJP

जालंधर, ENS: भुल्तथ से विधायक कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, गायत्री बिश्नोई ने एक महिला की शील भंग करने के लिए सुखपाल खैरा के खिलाफ पंजाब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर आप प्रवक्ता पूजा सिंह ने सुखपाल खैरा पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि खैरा के विधायक होने पर उन्हें अफसोस है। दरअसल, वह कौन होते है कि वह किसी महिला के चरित्र पर टिप्पणी कर रहे है। ऐसे में उनका मानसिक स्तर गिर चुका है। उन्होंने सरकार और कांग्रेस पार्टी से अपील की है कि खैरा को उपचार करवाने के लिए पैसे दिए जाए ताकि इसे दोबारा किसी महिला के खिलाफ टिप्पणी करने से पहले सोच विचार करना पड़े।

पूजा सिंह ने कहाकि विधायक होने पर वह महिला के बारे में गलत टिप्पणी कर रहा है। पूजा के अनुसार गायत्री में माता-पिता के उपचार के लिए गई थी। ऐसे में उपचार करने के लिए वह गई थी और इसके लिए खैरा द्वारा उसके चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए गए, जो कि गलत है। वहीं विधायक परगट सिंह द्वारा ईडी के गमाडा केस पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए पूजा सिंह ने कहा कि ईडी अधिकारियों द्वारा तो अरविंद केजरीवाल पर भी केस किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने सॉरी मांग ली थी। उन्होंने कहाकि भाजपा ने चुनावों से पहली ईडी की कार्रवाई करके डराया जरूर था।

उन्होंने कहाकि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित को इस कार्रवाई को लेकर माफी मांगनी चाहिए। ईडी द्वारा लगातार करवाई की कार्रवाईयों से आज तक कुछ नहीं निकल कर सामने आया है। बिक्रम मजीठिया पर पलटवार करते हुए कहाकि आज फ्री बिजली पंजाब को आप सरकार दे रही है। गांवों में खेलों के मैदान आप सरकार दे रही है और बुजुर्ग मां-बाप तीर्थ यात्रा पर जा रहे है और मांवां धीयां योजना का लाभ दिल्ली वाले नहीं पंजाब के लोग ले रहे है। उन्होंने कहाकि विपक्ष मुद्दे को भटकाने के लिए यह सब कर रहा है। कांग्रेस साढ़े चार साल तक सीएम की कुर्सी को लेकर लड़ रही है।

ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी के नेता महिलाओं के चरित्र पर उंगलियां उठा रहे है। वहीं पंजाब दौरे पर केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर कहा कि देश में टॉप 3 राज्य में भाजपा की सरकार है और वहां पर नशा अभी तक खत्म नहीं हुआ। ऐसे में वह अमित शाह से अपील करना चाहती है पहले वह उस राज्यों की ओर ध्यान दें। वहीं किसानों द्वारा अमित शाह के पंजाब दौरे पर विरोध करने को लेकर कहा कि भाजपा का विरोध किसानों द्वारा पहले भी किया जाता था और आगे भी किया जा रहा है। किसानों से भाजपा सिर्फ नफरत कर रही है और किसानों के लिए भाजपा ने कुछ नहीं सोचा। 2027 के चुनावों को लेकर कहा कि भाजपा को असली जवाब पंजाबी चुनावों में देंगे, जब भाजपा जीरों सीट पर सिमट जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

कुणाल घोष की कार पर हुए हमले को लेकर भड़कीं पूर्व CM, कहा- BJP को खामियाजा भुगतान होगा

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक...

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन लाल बड़ौली, इन चीजों पर दिया जोर

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल...

Punjab News: अवैध रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ नगर-निगम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

सामान जब्त कर दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश फगवाड़ा:...

मुख्यमंत्री ने नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालय में 23 करोड़ रुपये की MRI मशीन का किया शुभारम्भ

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मण्डी...

कुणाल घोष की कार पर हुए हमले को लेकर भड़कीं पूर्व CM, कहा- BJP को खामियाजा भुगतान होगा

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला किए जाने का मामला...

हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता जांचने के लिए नया निरीक्षण ढांचा लागू

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता को मजबूती...

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मोहन लाल बड़ौली, इन चीजों पर दिया जोर

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का विकास एवं...

Punjab News: अवैध रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ नगर-निगम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

सामान जब्त कर दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश फगवाड़ा: शहर की मुख्य और व्यस्त सड़कों को ट्रैफिक जाम से...