नई दिल्ली: ईरान ने अमेरिका के सामने अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का प्रस्ताव रख दिया है। अब इसी के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ी घोषणा की है। ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट कर दिया है। इसका एक नक्शा भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने शेयर किया है। बता दें कि ट्रंप पहले भी होर्मजु का नाम बदलने का सुझाव दे चुके थे। अमेरिका और ईरान के बीच में अब चल रहा तनाव और बढ़ सकता है।
वहीं ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने ईरान और होर्मुज का नक्शा शेयर करते हुए यह बताया कि अब होर्मुज का नाम अमेरिका की तरफ से ट्रंप स्ट्रेट होगा। उनके इस पोस्ट के बाद अब ईरान में हलचल मच गई है। इसका कारण है कि ईऱान ने हाल ही में होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए कह दिया था। ट्रंप का यह कदम दोनों देशों के बीच में तनाव भी बढ़ा देगा।
विदेश मंत्री का आया बयान
वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी इस पर बयान दिया है। उनका कहना है कि ईरान ने ट्रंप प्रशासन को एक प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव के अंतर्गत अब होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने और बड़े स्तर पर चल रहे इस युद्ध को खत्म करने के लिए सात दिनों के अंदर एक बार फिर से बातचीत शुरु करने के लिए कहा है।
कब खत्म होगा अमेरिका-ईरान का तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच में कई महीनों से तनाव चल रहा है। यह तनाव अभी तक खत्म होता दिख नहीं रहा। वहीं ट्रंप का यह कहना है कि वो ईरान को कभी भी परमाणु हथियार बनाने के लिए नहीं देंगे। अमेरिका ने इसी कारण से ईरान पर अटैक भी किया था। इस युद्ध में दोनों देशों का काफी नुकसान भी हुआ है पर तनाव अभी भी चल रहा है।
बता दें कि अमेरिका ऐसी पुख्ता व्यवस्था चाहता है जिससे यह सुनिश्चित हो जाए कि तेहरान परमाणु हथियार विकसित नहीं कर सकता। वहीं दूसरी ओर ईरान अधिकारियों का यह कहना है कि देश को शांतिपूर्ण और नागरिक जरुरतों वाले परमाणु कार्यक्रम चलाने की इजाजत भी नहीं मिलनी चाहिए।