मोगाः जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बधनी कलां पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए दो युवक को गिरफ्तार किया है। जिनसे 1 किलो हेरोइन, दो पिस्टल, दो मैगजीन व दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। आरोपियों की पहचान डिप्टी सिंह व आकाशदीप सिंह उर्फ़ आकाश जिला तरनतारन के रहने वाले के रूप में हुई है।
मामले संबंधी जानकारी देते हुए एसपीडी अजय राज ने बताया कि पुलिस टीम को उस समय एक सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने दो युवकों को काबू कर उनके पास से एक किलोग्राम हीरोइन, 2 पिस्टल, दो मैगजीन व दो जिंदा कारतूस बरामद किए।
पकड़े गए पिस्टल में एक 9 MM जबकि दूसरा 30 बोर पिस्टल शामिल है। पकडे गए दोनों युवकों की पहचान डिप्टी सिंह व आकाशदीप सिंह उर्फ़ आकाश जिला तरनतारन के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस टीम अधिकारियों के निर्देशन में इनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिक की जांच पर काम कर रही है।