जालंधर (ens) : बस स्टैंड के नजदीक Raj Money Changer के संचालक हरप्रीत सिंह टिंकू की पत्नी का आज निधन हो गया। वह हाल ही कनाडा से भारत लौटे है।

हरप्रीत सिंह टिंकू ने बताया कि कल शाम अचानक पत्नी तरनजीत कौर की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही तरनजीत कौर का निधन हो गया। तरनजीत कौर का अंतिम संस्कार कल मॉडल टाउन शमशानघाट मे 12 बजे किया जायेगा।