Himachal Govt
Rashifalआज का राशिफल, 21 सितंबर 2026

आज का राशिफल, 21 सितंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 6 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन-रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 44 मिनट पर बुध चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 सितंबर 2026 का दिन और आपका आज का लकी नंबर और लकी रंग क्या रहेगा। पढ़ें संपूर्ण राशिफल।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए ऑफिस में स्टाफ के साथ विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएंगी, जिसमें उनको अच्छा लाभ होगा। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, आपके लेखन कार्य की सराहना होगी। साथ ही आज के दिन आप किसी कहानी की शुरुआत भी करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप कारोबार में किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं, जिसमें आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज हर तरफ से मामलों पर आपको सकारात्मक रहना होगा। किसी समस्या पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है, जिससे आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत रहेगी और आपको इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। आज आप समाज के कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको आने वाले समय में लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी बड़ी कंपनी में इन्वेस्ट करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके। आज आप सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आप किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचेंगे तो आपके काम सहजता से पूरे हो जाएंगे। आज आपकी वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी और आज आप समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी भी काम को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे तो आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। आज आपको जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप दोस्त के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे और कुछ काम की बात भी कर सकते हैं। आज आपका बहुत दिनों से अटका कोई काम पूरा होगा, जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। आज नौकरी को लेकर आपकी उलझन दूर होगी, आपका काम अच्छा चलेगा।

सिंह राशि: आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी भी बड़े काम को करने से पहले माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद अवश्य ले लें। आज आपको संतान के सहयोग से कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे सब अच्छे से हो जाएगा। आज आपको निजी जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज इस राशि की महिलाएं अपने जीवन को सही दिशा देंगी, जिससे आने वाले समय में वे आत्मनिर्भर हो सकें। आज आपकी सोच दूरगामी होगी, आप कुछ ऐसा करने का प्रयास करेंगे जिससे भविष्य सुदृढ़ हो।

कन्या राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आज आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले लें। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप बहुत अच्छे से पूरा करेंगे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, आप अधूरी पड़ी पेंटिंग को कंप्लीट करेंगे। आज बच्चे आपसे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, आप उन्हें अच्छे से गाइड करें ताकि वे सही और गलत में फर्क सीख सकें।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज कारोबार में अधिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज आपको किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। आज आपके किसी रिश्तेदार से रिश्ते बेहतर होंगे, आपसी मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज इस राशि के छात्र किसी विषय को समझने के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस ले सकते हैं। कुल-मिलाकर आज सब अच्छा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके अधिकतर काम सफल होंगे, आप धैर्य और संयम बनाए रखें। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। साथ ही आप पिता की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि की महिलाएं ऑफिस और घर के कार्यों को संतुलित बनाने में सफल होंगी। आज ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। आज कला और अभिनय के क्षेत्र में आपको बड़े अवसर प्राप्त होंगे, जिसके माध्यम से आप अपने करियर को सफल बनाएंगे।

धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे वह समय पर पूरा हो जाएगा। साथ ही आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। आज आप किसी चीज को समझने के लिए अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे और उनके साथ खूब एंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। आज आपको किसी काम के लिए ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जाएगा। साथ ही किसी रिश्तेदार से आपको खुशखबरी मिलेगी। आज जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा और जरूरतमंदों की मदद भी हो जाएगी। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि: आज आपका दिन खुशहाल बना रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, बॉस भी आपसे खुश नजर आएंगे। साथ ही किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, धन के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आज आपके सरकारी कार्य किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से बन जाएंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज लंबे समय बाद किसी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। आज आपको किसी पारिवारिक उलझन से मुक्ति मिलेगी, जिससे आपके सिर से बहुत बड़ा बोझ हटेगा।

मीन राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपको व्यापारिक लाभ कमाने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखने की जरूरत है तथा किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से भी बचना चाहिए। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी, संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: डोगरा वॉर मेमोरियल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

अमृतसरः डोगरा ब्रिगेड ने अमृतसर के खासा में डोगरा...

कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत

बीजिंग: चीन के दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत के फोशान शहर...

Canada में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

टोरंटोः कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान एक विमान...

Jalandhar News: Highway पर हुआ हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक

जालंधर, ENS: जालंधर-होशियारपुर रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित...

Punjab News: युवक की गोली मारकर हत्या, बहन के सुसरालियों पर आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मखू शहर के पास पधरी गांव में 23...

Punjab News: डोगरा वॉर मेमोरियल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

अमृतसरः डोगरा ब्रिगेड ने अमृतसर के खासा में डोगरा वॉर मेमोरियल पर 1965 की लड़ाई में देश के लिए...

कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत

बीजिंग: चीन के दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत के फोशान शहर में कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते...

Canada में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

टोरंटोः कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान एक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। भारतीय...

Jalandhar News: Highway पर हुआ हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक

जालंधर, ENS: जालंधर-होशियारपुर रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक (नंबर: PB 08...