Himachal Govt
JalandharJalandhar News: Youtuber Mani Shoker ने पुलिस पर की फायरिंग, विदेशी पिस्टल...

Jalandhar News: Youtuber Mani Shoker ने पुलिस पर की फायरिंग, विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चेकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया था, दो राउंड फायरिंग की 

जालंधरः जंडियाला मोड़ पर देर रात चेकिंग के दौरान एक यूट्यूबर मनी शॉकर ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया है। स्कॉर्पियो सवार यूट्यूबर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी शॉकर ने आईडी मांगने पर सब-इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह पर विदेशी पिस्टल से फायरिंग कर दी। एसआई की जान बाल-बाल बच गई। पुलिस टीम ने मनी शॉकर को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से विदेशी पिस्टल बरामद हुई है।

पुलिस ने फिल्लौर के गांव अट्टी निवासी मनी शॉकर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर में दोनों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल और असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी इस घटना के बारे में खुलासा नहीं किया है लेकिन पुलिस जल्द प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है।

थाना सदर की उप-चौकी जंडियाला के इंचार्ज नरिंदर सिंह अपनी टीम के साथ जंडियाला मोड़ पर नाकाबंदी कर चेकिंग कर रहे थे तभी फगवाड़ा की तरफ से एक काले रंग की स्कॉर्पियो आती दिखी। पुलिस ने टॉर्च की मदद से गाड़ी रुकवाई और ड्राइवर से लाइसेंस मांगा, तो उसने मना कर दिया। आधी रात को घूमने का कारण पूछते बगल की सीट पर बैठे युवक मनी शॉकर से आईडी मांगी गई। उसने जेब से निकालने के बहाने अचानक पिस्टल निकाल ली। वह चौकी इंचार्ज पर फायर करने ही वाला था कि पुलिस की नजर पड़ गई। खुद का बचाव करते इंचार्ज ने मुस्तैदी दिखाई और हमलावर की दाईं बाजू पकड़कर एक तरफ झटका दे दिया। इसी दौरान मनी ने ट्रिगर दबा दिया और दो राउंड फायर हो गए जो सीधे सामने राहुल राज स्पेशल नान ढाबा की दीवार में जा लगे। पुलिस मुलाजिमों ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी से पिस्टल छीन ली और तुरंत की कार्रवाई करते उसे दबोच लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Bhagat Chunni Lal की रस्म किरया में पहुंची CM की पत्नी Gurpreet Kaur और Manish Sisodiya, देखें वीडियो

जालंधर (ens) : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं...

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पर पंज सिंह साहिबानों की बैठक, चार मुद्दों पर चर्चा, देखें वीडियो

सिख संस्थाओं में गलत व्यवहार या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं...

Bhagat Chunni Lal की रस्म किरया में पहुंची CM की पत्नी Gurpreet Kaur और Manish Sisodiya, देखें वीडियो

जालंधर (ens) : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता भगत चुन्नी लाल की रस्म किरया एवं श्रद्धांजलि...

इस दिन रखा जाएगा परिवर्तनी एकादशी का व्रत, जानें पौराणिक कथा और पूजा का शुभ मुहूर्त

धर्म : हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। महीने में दो बार आने...

Punjab News: ASI हरजीत सिंह हत्याकांडः दीपक की एनकाउंटर में मौत के बाद परिवार का बयान आया सामने, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर कार्रवाई करते...

Jalandhar News: हॉकी जूनियर एशिया कप में स्वर्ण जीतकर लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत, देखें वीडियो

जालंधरः भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम...