जालंधर, ENS: कैंट के मोहल्ला नंबर 30 में 15 सितंबर को देर रात बेखौफ करीब तीन दर्जन बंदमाशों द्वारा देर रात फायरिंग की गई थी। इस दौरान बाइकों पर आए बदमाशों ने कई राउंड फायर कर दहशत फैलाई। हालांकि इस घटना के दौरान कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन इसकी कई कार और दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे। वहीं इस मामले को लेकर एक परिवार द्वारा आज प्रेस वार्ता की गई और घटना के बारे में अवगत करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए निशा ने कहा कि कैंट के मोहल्ला नंबर 30 में नौजवानों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस दौरान बाहर से आए नौजवानों द्वारा फायरिंग की गई थी।
निशा ने कहा कि घटना के दौरान उनका बेटा घर पर सो रहा था। ऐसे में उनके बेटा का केस में झूठा नाम डालकर उस पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि जिस घर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गई है वह घर रिषी राज पुत्र विजय बत्तरा का है। इसका छोटा भाई जिसका नाम बट्टा है, इनके घर कुछ दिन पहले एक्साइज विभाग द्वारा छापेमारी की गई और इनके घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। आरोप है कि इनके ताए का लड़का भारत बत्तरा मंदिर का प्रधान होने के बावजूद भी धर्म की आड़ में यह गैरकानूनी काम कराता है और इसकी राजनीतिक पार्टियों में भी काफी पहचान है, जिसका यह फायदा उठाकर नशे का भी कारोबार करता है। इसका एक भाई विक्रम बत्तरा अपने ही घर में जुआ खिलाने का काम करता है।
साल 2008 के दौरान इन लोगों ने जालंधर कैंट में एक थाने पर हमला किया था और बहुत सारी लड़ाइयों और गैरकानूनी कामों में इनका हाथ है। 15 सितंबर को इनके घर किसी अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया था, इन्होंने पुलिस रिपोर्ट में बेटे गौरव वालिया उर्फ ब्रेबो का नाम नाजायज दर्ज करवा दिया है जबकि वह अपने घर मौजूद था। हमारे पास उसके घर मौजूद होने के सारे सबूत मौजूद हैं जो कि वह पुलिस को भी दिखा चुके हैं। इस संबंध में वह पुलिस कमिश्नर को भी रिपोर्ट दे चुके हैं, लेकिन फिर भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। इन लोगों ने पहले भी हमारे बच्चे पर झूठे पर्चे दिए हैं और इन लोगों ने 2 बार कुछ लोगों को नशा करवा कर मेरे घर और परिवार पर हमला करवाया है। इसकी सूचना पुलिस को भी दी, लेकिन इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में आज वह प्रेस वार्ता के जरिए इन लोगों पर बनती सख्त कानून की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई करने की अपील करने पहुंचे, ताकि उनके परिवार को इंसाफ दिलाया जाए।