Himachal Govt
JalandharMeharchand Polytechnic College में नए मतदाताओं के लिए लगाया गया Voter Registration...

Meharchand Polytechnic College में नए मतदाताओं के लिए लगाया गया Voter Registration Camp

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens) : मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में युवाओं को मतदान अधिकार के प्रति जागरुक करने के लिए ‘वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप’ लगाया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य नए मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया और मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देना था। कैंप में विद्यार्थियों को नए मतदाता के रुप में पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके अलावा विद्यार्थियों को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए भी प्रेरित किया। विद्यार्थियों को इस दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान की जरुरी भूमिका और अपने मताधिकार का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करने के लिए जागरुक किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि युवा देश के लोकतांत्रिक भविष्य के लिए जरुरी कड़ी है।

हर किसी युवा को मतदाता के तौर पर रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। इस कैंप के आयोजन में नोडल अधिकारी प्रीत कंवल ने खास भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जरुरी जानकारी दी और उनको पंजीकरण के लिए भी प्रोत्साहित किया।  इसके साथ ही डॉ. कपिल ओहरी ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया।

इसके साथ ही उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एक्टिव तौर पर भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस मौके पर राजीव कुमार बीएलओ कम लाइब्रेरियन का खास धन्यवाद किया गया। उन्होंने कैंप को सफल बनाने में खास सहयोग दिया। वहीं विद्यार्थियों काा मतदाता पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया में मार्गदर्शन भी किया। कॉलेज प्रशासन ने इस मौके पर कहा कि इस तरह के जागरुकता अभियानों का उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरुक करना है। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा पात्र युवाओं को मतदाता सूची के साथ जोड़ना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

लापता नौजवान शव बरामद मामले में पुलिस ने किया खुलासा, एक महीने बाद होनी थी शादी

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट से...

Punjab News: ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, धड़ से अलग हुआ शरीर

फतेहगढ़ साहिबः खमाणो में रेलवे पुलिस मोरिंडा ने न्यू...

तकनीकी प्रदर्शनी केंद्र सेवाखेड़ी पानीपत में आलू के अच्छे बीजों की बिक्री शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्यान विभाग द्वारा स्थापित पानीपत स्थित...

हरियाणा के ITI संस्थानों में बढ़ी ‘On The Spot’ दाखिले की अंतिम तिथियां

चंडीगढ़: हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग...

Jalandhar News: UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू, AAP का प्रदर्शन, PM Modi का फूंका पुतला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आप पार्टी ने मोदी सरकार द्वारा यूपीआई...

लापता नौजवान शव बरामद मामले में पुलिस ने किया खुलासा, एक महीने बाद होनी थी शादी

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट से 6 सितंबर को लापता हुए सरिता विहार निवासी 31 वर्षीय...

Punjab News: ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, धड़ से अलग हुआ शरीर

फतेहगढ़ साहिबः खमाणो में रेलवे पुलिस मोरिंडा ने न्यू लुधियाना-चंडीगढ़ रेलवे लाइन पर कटा हुआ शव बरामद हुआ। जहां...

तकनीकी प्रदर्शनी केंद्र सेवाखेड़ी पानीपत में आलू के अच्छे बीजों की बिक्री शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्यान विभाग द्वारा स्थापित पानीपत स्थित प्रौद्योगिकी प्रदर्शन केंद्र सेवाखेड़ी में वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न...

हरियाणा के ITI संस्थानों में बढ़ी ‘On The Spot’ दाखिले की अंतिम तिथियां

चंडीगढ़: हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा राज्य में स्थित सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण...