जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में एक्साइज टीम और पुलिस ने सांझे ऑपरेशन के साथ गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। दरअसल, असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल के निर्देशों और एक्साइज के अधिकारी जसप्रीत सिंह की देखरेख में गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने ईआई सौमत माही, आबकारी पुलिस और बस्ती बावा खेल पुलिस के साथ मिलकर देर रात 1:30 बजे बस्ती बावा खेल के पास कपूरथला रोड पर एक नाका लगाया था। नाके पर चेकिंग के दौरान PB08-FM-5862 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया।
हालांकि, ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और मौके से भागने की कोशिश की। जिसके बाद आबकारी टीम ने गाड़ी का पीछा किया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग गया। धर्मेंद्र मांगा पुत्र राकेश कुमार, निवासी बस्ती बावा खेल का रहने वाला दोषी मधुबन स्कूल के पास गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। जिसके बाद टीम ने गाड़ी की तलाशी लेने पर पंजाब किंग व्हिस्की की 240 बोतलें और 250 निप्स (कुल 25 केस) बरामद की। बरामद शराब पर ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ होलोग्राम और बैच नंबर नहीं थे। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल में FIR नंबर 279 (दिनांक 18.09.2026) दर्ज की गई है।