Himachal Govt
Businessशेयर बाजार में आया उछाल, मेटल और फार्मा आई तेजी

शेयर बाजार में आया उछाल, मेटल और फार्मा आई तेजी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को तेजी के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 260.65 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,575.24 और निफ्टी 64.10 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,334.70 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार की खरीदारी को सहारा डिफेंस और रियल्टी शेयरों से मिल रहा था। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी रियल्टी टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी ऑटो और निफ्टी प्राइवेट बैंक भी हरे निशान में थे। केवल निफ्टी आईटी ही लाल निशान में कारोबार कर रहा था।

मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। वहीं टाटा समूह में चल रहे आपसी झगड़े का असर ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों पर भी दिख रहा है। आज शुक्रवार टाटा समूह की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में 8 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल रही है। टीसीएस, टाटा मोटर्स पैसेंजर्स लिमिटेड, टाटा स्टील्स, टाटा केमिकल्स, ट्रेंट लिमिटेड, टाटा एलेक्सी के शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है। इस कंपनी का शेयर आज बीएसई में 735.70 रुपये के स्तर पर खुला था। कंपनी के शेयर मार्केट ओपनिंग के कुछ देर के बाद 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 718 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। ट्रेंट लिमिटेड का शेयर 1 प्रतिशत नीचे आ गया है। टाटा एलेक्सी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

टाटा केमिकल्स के बाद सबसे अधिक बिकवाली टीसीएस में देखने को मिली है। आज शुक्रवार को यह स्टॉक बीएसई में 2179.50 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 2116 रुपये के स्तर पर आ गया। टाटा मोटर्स पैसेंजर्स में 3 प्रतिशत, टाटा स्टील में 1.20 प्रतिसत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। टाटा संस के बोर्ड ने वीरवार को एन. चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में एक और कार्यकाल के लिए फिर से निुयक्त करने को मंजूरी देने के साथ कंपनी को शेयर बाजार में लिस्टेड करने की दिशा में कदम उठाने का भी फैसला किया।

हालांकि, टाटा संस में निर्णायक हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट ने चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए मतदान को ‘अमान्य’ करार दिया।इससे पहले कल यानी 18 सितंबर को सेंसेक्स 22 अंक की गिरावट के साथ 74,315 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 53 अंक की बढ़त रही, यह 23,271 पर बंद हुआ। फार्मा, मीडिया और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही थी। वहीं बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Ravneet Bittu के काफिले के सामने हुई BJP के खिलाफ नारेबाजी, अंडे और टमाटर फेंकने के लगे आरोप, देखें वीडियो

बटालाः पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले...

Jalandhar News: BJP के खिलाफ आज AAP करेंगी प्रदर्शन

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ...

Punjab News: 2 ग्रेनेड सहित Canadian PR आरोपी गिरफ्तार

फरीदकोटः बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले काउंटर इंटेलिजेंस...

Punjab News: Ravneet Bittu के काफिले के सामने हुई BJP के खिलाफ नारेबाजी, अंडे और टमाटर फेंकने के लगे आरोप, देखें वीडियो

बटालाः पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर टमाटर और अंडे फेंकने की घटना सामने आई है।...

iPhone 18 Pro का युवाओं में क्रेज, खरीदने को लेकर Apple Store के बाहर लगी भीड़, देखें वीडियो

नई दिल्लीः आईईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू होने से पहले ही दिल्ली, मुंबई...

Jalandhar News: BJP के खिलाफ आज AAP करेंगी प्रदर्शन

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। ऐसे में आज आप पार्टी मोदी...

Punjab News: 2 ग्रेनेड सहित Canadian PR आरोपी गिरफ्तार

फरीदकोटः बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी साजिश को नाकाम किया। पुलिस ने आरोपी को...