जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा महाराज सोढ़ल मेले को लेकर जिला प्रशासन की ओर से 25 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया गया। जारी आदेशों में कहा गया है कि श्री सिद्ध बाबा सोढल महाराज जी के सालाना मेले से जुड़ी लोगों की आस्था को देखते हुए, जालंधर ज़िले में स्थित पंजाब सरकार के सभी दफ़्तरों, निगमों, बोर्डों, शिक्षण संस्थानों और पंजाब सरकार के अन्य संगठनों के लिए 25 सितंबर, 2026 (शुक्रवार) को स्थानीय छुट्टी घोषित की जाती है।

ऐसे में 25 सितंबर को जालंधर के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। दरअसल, हर साल जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। मेले में पंजाब ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिला प्रशासन की ओर से मेले के मद्देनजर सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। 25 सितंबर को सरकारी छुट्टी के चलते सरकारी संस्थानों में सामान्य कामकाज नहीं होगा।