Himachal Govt
HoshiarpurPunjab News: बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग दुकानदार का किया कत्ल, देखें...

Punjab News: बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग दुकानदार का किया कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुर: जिले के टांडा उड़मुड़ के लहौरिया मोहल्ले में सोमवार शाम एक बुजुर्ग दुकानदार की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 69 वर्षीय गुलजार सिंह के रूप में हुई है। वह इसी मोहल्ले में सीमेंट, बजरी और रेत की दुकान चलाते थे। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 4 बजे दो अज्ञात युवक गुलजार सिंह की दुकान पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने सीमेंट खरीदने के बहाने बुजुर्ग दुकानदार पर किरच और दातर से हमला कर दिया। हमलावरों ने गुलजार सिंह पर तेजधार हथियार से करीब 14 वार किए। हमलावर तब तक वार करते रहे, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।

 

हत्या के बाद CCTV की DVR भी ले गए
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी दुकान में लगी CCTV कैमरों की DVR भी अपने साथ ले गए, ताकि वारदात की रिकॉर्डिंग हाथ न लगे।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही टांडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए होशियारपुर भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही हमलावरों की पहचान करने और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

पहले भी गुलजार सिंह पर हो चुके थे हमले
परिजनों के अनुसार गुलजार सिंह पर पहले भी दो बार जानलेवा हमला हो चुका था। करीब 6 साल पहले कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की थी। हालांकि, लाइटर नहीं जलने के कारण आग नहीं लग सकी और गुलजार सिंह उस समय बच गए थे। इस मामले में थाना टांडा में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। परिजनों का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

DSP बोले- हर पहलू से की जा रही जांच
DSP दविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे पुलिस को टांडा उड़मुड़ के वार्ड नंबर 6 में गुलजार सिंह की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि गुलजार सिंह करीब 4 बजे घर से अपनी दुकान पर आए थे और अपने काम में लगे हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की सभी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।

DSP ने कहा कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य माध्यमों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: अमन-फतेह के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, जल्द होगा बड़ा खुलासा

Jalandhar News: अमन-फतेह के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश,...

Jalandhar News: V.k Bangles पर GST विभाग ने दी दबिश, बाजार में मची अफरा-तफरी

जालंधर (ens) : सराफा बाजार के साथ सटे हनुमान...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा चोरी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के ढोलेवाल इलाके में गुरुद्वारा फेरुमान साहिब...

पंजाब पहली बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रचेगा इतिहास रचेगा : CM Mann

चंडीगढ़: पंजाब पहली बार 'हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026'...

Jalandhar News: अमन-फतेह के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, जल्द होगा बड़ा खुलासा

Jalandhar News: अमन-फतेह के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश, जल्द होगा बड़ा खुलासा

Jalandhar News: V.k Bangles पर GST विभाग ने दी दबिश, बाजार में मची अफरा-तफरी

जालंधर (ens) : सराफा बाजार के साथ सटे हनुमान चौक पर एक सुनियारे की दुकान पर GST विभाग द्वारा...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा चोरी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के ढोलेवाल इलाके में गुरुद्वारा फेरुमान साहिब के बाहर से एक एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने...

Jalandhar News: गढ़ा रोड Flyover मुद्दे पर आप पार्टी दुकानदारों के साथ खड़ी रहेगी-मलकीत सिंह सुभाना, देखें वीडियो

जालंधर: जालंधर कैंट के गढ़ा रोड स्थित फ्लाईओवर के मुद्दे पर दुकानदारों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होते हुए...