Himachal Govt
UnaScholars Unified ने टेबल टेनिस में हासिल किया दूसरा स्थान

Scholars Unified ने टेबल टेनिस में हासिल किया दूसरा स्थान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

ऊना,सुशील पंडित: जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के होनहार खिलाड़ियों दियुतित, कृषव, आयुष, रुद्रांश ने टेबल टेनिस की अंडर-19 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही स्कूल के दियुतित का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। टीम के शानदार प्रदर्शन से स्कूल में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता के दौरान दियुतित ने अपने खेल कौशल, आत्मविश्वास और शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन खेल दिखाया। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब दियुतित राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा और अदिति बरोत्रा ने दियुतित, कृषव, आयुष, रुद्रांश की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि द्युतित ने टेबल टेनिस में लगातार शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी द्युतित इसी लगन और मेहनत के साथ बेहतर प्रदर्शन करेंगे।स्कूल प्रबंधन ने पूरी टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों और उनके अभिभावको को बधाई दी।

उन्होंने स्कूल के कोचों – आंचल, रेनूका और संजू को भी बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के माता-पिता द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और समर्थन की विशेष रूप से प्रशंसा की।  धीरज शर्मा ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाया जा रहा है। विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को कारण बताओ नोटिस

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यभर में किए गए सर्वेक्षण...

जयपुर हत्याकांड: पत्नी और तीन बेटियों की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के...

सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार को...

Punjab News: बारिश के पानी में गिरने से 2 साल के बच्चे की मौत, देखें वीडियो

मोहालीः खरड़ के वार्ड नंबर 16 में बारिश के...

मेहनत को मंच मिले तो समाज खुद तरक्की करता है : Ranbir Singh Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी...

पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को कारण बताओ नोटिस

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यभर में किए गए सर्वेक्षण के बाद 252 मदरसों को बंद करने का आदेश दिया...

जयपुर हत्याकांड: पत्नी और तीन बेटियों की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोपी राहुल झा (45) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...

सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली, 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार को एक पुलिस सिपाही की मौत से थाने में हड़कंप मच...

Punjab News: बारिश के पानी में गिरने से 2 साल के बच्चे की मौत, देखें वीडियो

मोहालीः खरड़ के वार्ड नंबर 16 में बारिश के बाद एक घर में सीवर का पानी घुसने से दर्दनाक...