Himachal Govt
Baddiनवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम ITI भवन में शुरू

नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम ITI भवन में शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बददी,सचिन बैंसल: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार विकास खण्ड पट्टा (जिला सोलन) के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के लिए नए ITI भवन पट्टा महलोग में 4-दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण तीन चरणों में कुल 157 वार्ड सदस्यों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रथम बैच 7 से 10 सितंबर में गुल्लरवाला, भटोली कलां, साईं, सौडी, हरिपुर संडोली, मंधाला, कालुझंडा और बरोटीवाला के 54 सदस्य, द्वितीय बैच (15 से 18 सितंबर) में बढ़लग, जाडला, घडसी, चंडी, दाडवा, कृष्णगढ, मंडेसर, जगजीतनगर और बुधार कनैता के 53 सदस्य; तथा तृतीय बैच (21 से 24 सितंबर) में पट्टानाली, कैंडोल, चडियार, भावगुडी, सूरजपुर, गोयला, ढकरियाणा, बाडियां और नालका पंचायतों के 50 सदस्य भाग ले रहे हैं। चार दिवसीय सत्रों के दौरान खण्ड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह, कनिष्ठ अभियंता मनोज पुंडीर तथा पंचायत सचिवों द्वारा प्रतिनिधियों को 73वें संविधान संशोधन, प्रशासनिक ढांचे, बैठक संचालन, ग्राम सभा, ई-परिवार रजिस्टर, ऑनलाइन जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीकरण, बजट, वित्तीय प्रबंधन और निर्माण कार्यों के तकनीकी प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ ही, एनआरएलएम स्टाफ प्रिया सोनी द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं और गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कृषि, पशुपालन, बाल विकास (सी.डी.पी.ओ- धर्मपुर), तहसील कल्याण , पुलिस और अग्निशमन विभागों के सहयोग से न्यायिक कार्यों, विभिन्न सरकारी योजनाओं, सामाजिक मुद्दों (नशा निवारण, पोस्को, घरेलू हिंसा अधिनियम), आपदा प्रबंधन, सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीसी) तथा ई-ग्राम स्वराज, निर्णय व समर्थ जैसे महत्वपूर्ण ई-पोर्टलों के संचालन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट...

Phagwara News: Lovely Professional University में छात्रा ने किया Suicide

फगवाड़ाः Lovely Professional University की छात्रा द्वारा सुसाइड करने...

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग और गुरदासपुर सिटी पुलिस ने शहर के...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच...

PU चुनाव में जीत के बाद अंकित बिढान ने दरबार साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

कहा- हम घोषणापत्र में किए गए सभी वादे पूरा करेंगे अमृतसरः पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट सहयोगी मोहिंदर भगत के साथ उनके पिता, प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं...