Himachal Govt
AmritsarPunjab News: ओवरलोड ऑटो में दरवाजे पर लटका बच्चा, वीडियो वायरल

Punjab News: ओवरलोड ऑटो में दरवाजे पर लटका बच्चा, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः शहर में स्कूल बस और ऑटो चालकों को कई बार ट्रैफिक नियमों को लेकर हिदायतें जारी की गई है, लेकिन उसके बावजूद कुछ चालकों द्वारा ओवरलोड वाहन करके बच्चों को स्कूल ले जाता है। वहीं अब स्कूली बच्चों से ओवरलोड ऑटो की वीडियो सामने आई है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक बच्चा ऑटो के पीछे लटककर सफर करता दिखाई दे रहा है। आरटीआई एक्टिविस्ट गुरमीत सिंह बब्बलू ने ऑटो ड्राइवर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल किए। वीडियो में गुरमीत सिंह बब्बलू ओवरलोड ऑटो का विरोध करते नजर आए।

गुरमीत सिंह बब्बलू ड्राइवर से पूछते है कि आखिर इतनी संख्या में बच्चों को ऑटो में क्यों बैठाया गया है। अगर रास्ते में किसी बच्चे के साथ कोई हादसा हो गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इस दौरान ऑटो ड्राइवर अपनी सफाई देते हुए कहता है कि आज बड़ा ऑटो खराब था, इसलिए छोटा वाला ले आया। गया है। ऑटो खराब होने और बच्चे के पीछे लटककर सफर करने के बीच क्या संबंध है, यह सवाल वीडियो में मौजूद लोग भी ड्राइवर से पूछते दिखाई देते हैं। इसके बाद मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी ड्राइवर और बच्चों से सवाल-जवाब करता है।

वह स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर नाराजगी जाहिर करता है। उसका कहना है कि अभिभावक बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल की फीस भरते हैं, लेकिन अगर बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के दौरान ही उनकी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जाएगा तो फिर इतनी महंगी फीस का क्या फायदा? गुरमीत सिंह बब्बलू ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा है कि सीकेडी यानी चीफ खालसा दीवान पंजाब की एक प्रतिष्ठित संस्था है। छात्रों को सुरक्षित और उचित ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलनी चाहिए, न कि परेशानी। बब्बलू ने सीकेडी प्रबंधन से संबंधित ट्रांसपोर्टर या ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और छात्रों की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने एडीसीपी ट्रैफिक और अमृतसर के सीपी से भी उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: SP Medicos पर ड्रग विभाग और पुलिस की Raid, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नूरपुर कालोनी में स्थित SP Medicos पर...

AI से 80s के जमाने में पहुंचे राहुल गांधी, कियारा-परिणीति ने भी अपनाया नया Trend

लाइफस्टाइल: सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए ट्रैंड्स सामने...

आवारा कुत्तों का कहर, नौजवान पर हमला कर काटा कान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः डड्डूमाजरा के चार मंजिला मकानों के पार्क में...

Punjab News: मुख्यमंत्री तीर्थ योजना बस हुई हादसे का शिकार

गुरदासपुरः मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत मथुरा-वृंदावन से श्रद्धालुओं...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर शोक की लहर, पिता के बाद जीजा का हुआ निधन

जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत के घर दुखों...

Jalandhar News: SP Medicos पर ड्रग विभाग और पुलिस की Raid, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नूरपुर कालोनी में स्थित SP Medicos पर ड्रग विभाग और पुलिस ने दबिश दी। मामले की जानकारी...

AI से 80s के जमाने में पहुंचे राहुल गांधी, कियारा-परिणीति ने भी अपनाया नया Trend

लाइफस्टाइल: सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए ट्रैंड्स सामने आते रहते हैं। अब इन दिनों टेक्नोलॉजी की दुनिया में...

आवारा कुत्तों का कहर, नौजवान पर हमला कर काटा कान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः डड्डूमाजरा के चार मंजिला मकानों के पार्क में आवारा कुत्ते का कहर देखने को मिला। जहां कुत्ते ने...

Punjab News: मुख्यमंत्री तीर्थ योजना बस हुई हादसे का शिकार

गुरदासपुरः मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत मथुरा-वृंदावन से श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर वापस लौट रही खाली बस गुरदासपुर-बहरामपुर रोड...