Himachal Govt
Haryana Govtइस थीम पर 9 सितंबर से 9 अक्तूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय...

इस थीम पर 9 सितंबर से 9 अक्तूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 9 सितम्बर,2026 को वाराणसी के रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय सहयोग केन्द्र में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की उपस्थिति में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का षुभारम्भ किया जाएगा। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों की अनुपालना में हरियाणा में भी 9 सितंबर से 9वां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस बार राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की थीम हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है। अभियान का उद्देश्य पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विभागों एवं समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

तीसरा विषय सामुदायिक भागीदारी का है, जिसके अंतर्गत नवगठित आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों की बैठकें आयोजित कर लोगों को केंद्रों की निगरानी से जोड़ा जाएगा। चौथा विषय बच्चों के पोषण और शुरुआती मानसिक विकास पर आधारित है, जिसमें अभिभावकों को बच्चों के साथ खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां सिखाई जाएंगी।

प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अति कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं। गर्भवती महिलाओं के एएनसी चेकअप तथा बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए।

शिक्षा विभाग को स्कूलों में पोषण संबंधी जागरूकता अभियान चलाने तथा पोस्टर, कहानी, खेल और योग प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए। खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, शिक्षा और पोषण के प्रति प्रेरित करने तथा स्कूल टीमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कहा गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्कूल खेल एसोसिएशन के तत्वावधान...

ओम फ़ूड प्रोडक्ट्स ऊना में भरें जाएँगे 30 पद

साक्षात्कार 11 सितंबर को ज़िला रोजगार अधिकारी ऊना में ऊना,सुशील...

‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ और P.I.L.B.S की मदद से लगाया जाएगा रक्त कैंप

चंडीगढ़/मोहाली: पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पी.आई.एल.बी.एस.),...

Punjab News: 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों काबू

लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्कूल खेल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में वशिष्ट पब्लिक...

ओम फ़ूड प्रोडक्ट्स ऊना में भरें जाएँगे 30 पद

साक्षात्कार 11 सितंबर को ज़िला रोजगार अधिकारी ऊना में ऊना,सुशील पंडित: मैसर्ज ओम फ़ूड प्रोडक्ट्स ऊना में प्रोडक्शन वर्कर, पैकेजिंग वर्कर,...

‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ और P.I.L.B.S की मदद से लगाया जाएगा रक्त कैंप

चंडीगढ़/मोहाली: पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पी.आई.एल.बी.एस.), मोहाली — जो कि एक प्रमुख टर्शरी केयर सुपर-स्पेशियलिटी संस्थान...

Punjab News: बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने पर लोगों में रोष, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के जालंधर बाईपास चौक पर लगी बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने...