नई दिल्लीः राजधानी में दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को पांच मंजिला इमारत ढहने का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने आज ही सुनवाई का भरोसा दिया है। बिल्डिंग के मालिक हरिओम बंसल के खिलाफ लुकआउट नोटिस सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इससे पहले हरिओम के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस भी दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, हरिओम बंसल की गुरुग्राम में 6-7 प्रॉपर्टी हैं और वहां भी पीजी अकोमोडेशन का काम करता है। दिल्ली पुलिस कल से ही गुरुग्राम में उसके घर पर डेरा डाले हुए है लेकिन वह मिल नहीं रहा है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
आपको बता दें बिल्डिंग गिरने से 6 छात्रों की मौत हो चुकी है जबकि राहत बचाव कार्य अभी जारी है। सीएम रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए है। वहीं सीएम गुप्ता ने इलाके में 5 मंजिल वाली इमारतों को सील करने के निर्देश दिए है। मामले को लेकर नए सीसीटीवी फुटजे भी सामने आ रही है, जिसको लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है।