जम्मूः जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से शनिवार को बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है। एक युवती ने अपने पिता को फोन पर अंतिम बार ‘बाय-बाय पापा’ कहा और चिनाब नदी में छलांग लगा दी। इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतका की पहचान पायल देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक घटना वाले दिन पायल गांव में लगे एक स्थानीय मेले में गई थी। बाद में उसने अपने पिता कृष्ण लाल को फोन कर तबीयत खराब होने और डॉक्टर के पास जाने की बात कही। डॉक्टर न मिलने के कारण घर लौटने के दौरान वह कथित तौर पर एक मोटरसाइकल पर सवार हो गई थी।
कृष्ण लाल ने बताया कि उन्हें कुछ देर बाद उनकी बेटी के साथ मौजूद एक शख्स ने फोन कर बताया कि पायल नदी की ओर भाग गई है। पायल बार-बार यही कह रही थी। ‘कोई भी मेरे पास न आए। वीडियो बनती देख पायल ने आखिरी बार बाय-बाय पापा कहा और नहर में छलांग लगा दी।