Himachal Govt
Unaइनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने शिक्षक दिवस पर 15 उत्कृष्ट अध्यापकों को...

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने शिक्षक दिवस पर 15 उत्कृष्ट अध्यापकों को किया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी संस्था इनरव्हील ऊना उमंग क्लब द्वारा एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष अनुराधा वर्मा ने की। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय जीवन ज्योति पब्लिक हाई स्कूल में किया गया।

समारोह में स्कूल के 15 अध्यापकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से प्रधानाचार्या सुखबीर, उप-प्रधानाचार्या सोनिका सोनी,  श्रुति,  नीलम शर्मा,  उषा, विशाल,  नीलम चौधरी, प्रेमलता,  परमजीत,  मंजू, रिम्पी,  नरेश कुमारी, सुश्री साक्षी,  अंजू शर्मा,  नीलम कुमारी सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष अनुराधा वर्मा ने कहा, शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि वह जीवन जीने की कला सिखाता है। एक शिक्षक के बिना अच्छे समाज और सशक्त राष्ट्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज जिन शिक्षकों को हमने सम्मानित किया है, वे सभी अपने-अपने क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने आगे कहा कि इनरव्हील क्लब ऊना उमंग हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के साथ-साथ ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सम्मानित शिक्षकों में से एक ने कहा कि इस सम्मान से उन्हें और भी अधिक निष्ठा से काम करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने इनरव्हील क्लब का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष अनुराधा वर्मा, आईएसओ श्रुति जुनेजा, क्लब सीसी पूनम ठाकुर, कोऑर्डिनेटर कमलेश वर्मा समेत क्लब की सभी सदस्याएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल:...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

राजधानी में मौसम ने ली करवट, देश के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को जोरदार बारिश हुई। लगातार बारिश को देखते हुए भारत मौसम...

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः इंदरबीर सिंह   अमृतसरः आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल: लायंस क्लब नाहन की ओर से शिक्षक दिवस  शिक्षा के...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी...