ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में पूर्व अध्यापक और अध्यापिकाएं सम्मलित हुई। इस दौरान अनेक अध्यापक वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे और समाज निर्माण के साथ साथ दिशा देने में अध्यापक वर्ग द्वारा महत्वपूर्ण योगदान देने की बात कही । इन वक्ताओं ने राष्ट्र की स्वतंत्रता और उसके बाद राष्ट्र विकास में भी इस वर्ग की अहम भूमिका बताई ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो द्वारा सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं को स्मृति चिन्ह और भगवा पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया । भट्टी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण और दिशा देने में एक अध्यापक वर्ग की अहम भूमिका होती है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत स्वप्न में अध्यापक वर्ग की शानदार असरदार भूमिका होगी । उन्होंने कहा कि अध्यापकों के मध्य आकर और उन्हें सम्मानित करके वह स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं । भुट्टो ने कहा कि भाजपा द्वारा अध्यापकों को सम्मानित करने का यह पहला प्रयास है और इसे भविष्य में भी प्रतिवर्ष जारी रखा जाएगा ।