Himachal Govt
Unaठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में...

ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं विशाल संत सम्मेलन में  भाग लिया। यह धार्मिक आयोजन 29 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर के विकास के लिए प्रथम चरण में 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण पर कुल 40 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त  भदसाली अप्पर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये तथा पंचायत में सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने गूगा जाहर पीर मंदिर भदसाली अप्पर और तपस्थान संत देविआ सिख गुरुद्वारा के लिए भी 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री ने गूगा नवमी के अवसर पर गूगा जाहर पीर मंदिर में माथा टेका तथा तपस्थान संत देविआ सिख गुरुद्वारा में भी शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के विकास तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली पहुंचने पर मंदिर कमेटी के प्रधान मोहन सिंह जसवाल ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत  भदसाली अप्पर प्रधान अश्वनी जसवाल, लोअर भदसाली के प्रधान सूरम सिंह, प्रधान गुरुद्वारा सिंह सभा भदसाली यशपाल सिंह साका के अलावा जसपाल जस्सा, मंजीत कौर साका, जोगिंदर सिंह पाठी, सुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह और दर्शन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल:...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

राजधानी में मौसम ने ली करवट, देश के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को जोरदार बारिश हुई। लगातार बारिश को देखते हुए भारत मौसम...

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः इंदरबीर सिंह   अमृतसरः आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की...

लांयस क्लब नाहन ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को  किया सम्मानित 

आमवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान बद्दी,सचिन बैंसल: लायंस क्लब नाहन की ओर से शिक्षक दिवस  शिक्षा के...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी...